मार्केट में अगर लग्जरी कैमरे और पावरफुल बैटरी के साथ धांसू लुक वाले स्मार्टफोन की बात आती है, तो ग्राहक Oppo और Realme के स्मार्टफोन की तरफ ज्यादा भागते हैं। Realme ने अबतक मोबाइल मार्केट में ऐसे कई लग्जरी स्मार्टफोन पेश किए हैं, जो लुक के मामले में तो लोगों का दिल जीतते ही हैं। साथ ही एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स से भी लैस होते हैं।
ऐसा ही एक और मास्टरपीस Realme ने हाल ही में पेश किया है, जिसका नाम है – Realme 11 Pro+। इस स्मार्टफोन में आपको 200MP कैमरा और तगड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। ऐसे में ये स्मार्टफोन फिलहाल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है। तो आइए जानते हैं Realme 11 Pro+ के फीचर्स और कीमत के बारे में –
Realme 11 Pro+ का प्रीमियम डिस्प्ले
आपको बता दें कि Realme 11 Pro+ में आपको 6.7 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल जाता है, जो 680 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Realme 11 Pro+ का बेजोड़ प्रोसेसर
बता दें कि बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Realme 11 Pro+ में MediaTek Dimensity 7050 जैसे बेहतरीन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टी टास्किंग और गेमिंग दोनों को ही स्मूथली हैंडल करने में सक्षम है। वहीं ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर रन करता है।
Realme 11 Pro+ का लग्जरी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है, जिसमें 200 Megapixel का दमदार प्राइमरी कैमरा और साथ ही 8 Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंडल लेंस और 2 Megapixel के मैक्रो कैमरा लेंस शामिल हैं। बता दें कि सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 Megapixel का पावरफुल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Realme 11 Pro+ की तगड़ी बैटरी
बता दें कि Realme 11 Pro+ में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की शक्तिशाली बैटरी देखने को मिल जाती है, जो 67W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आती है। इस फोन का सुपर फास्ट चार्जर आपके फोन की बैटरी को 30 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता रखता है।
Realme 11 Pro+ की कीमत
कीमत की बात करें तो ये स्मार्टफोन आपको 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा, जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी रोम वाले वेरिएंट में आएगा।















