भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ने के बाद अब सभी कंपनियों ने पेट्रोल डीजल गाड़ियों को छोड़कर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ अपना रुख कर लिया है। सभी कंपनियां भारतीय मार्केट में अपनी दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने में लगी हुई हैं। इसमें बड़ी और चर्चित कंपनियों से लेकर कई नई कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार इलेक्ट्रिक वाहनों के भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है।
आज हम आपको ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक SUV के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रेंज से लेकर लुक और फीचर्स तक के मामले में Altroz EV को भी मात देने की ताकत रखती है। इसका नाम है – Pravaig DEFY Electric SUV, जिसमें आपको दमदार रेंज के साथ-साथ तगड़े फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। तो आइए जानते हैं Pravaig DEFY Electric SUV के बारे में –
Pravaig DEFY Electric SUV के तगड़े फीचर्स
आपको बता दें कि Pravaig DEFY Electric SUV में आपको कई बेहतरीन और धांसू फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इस कार में डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, वन टच सेल्फ स्टार्ट, एलइडी डिस्पले, फोग लाइट, एलईडी लाइट लैंप, हाइलोजन लैंप, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, डिजिटल कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम, किलेस एंट्री, नेवीगेशन बटन, बूट स्पेस, साइड इंडिकेटर, साइड मिरर, बैकलाइट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
Pravaig DEFY Electric SUV की पावरफुल बैटरी
बता दें कि Pravaig DEFY Electric SUV में 90.9 kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 402 bhp की पावर जेनरेट करती है। वहीं इस कार में आपको 680 L का बूट स्पेस भी देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार में डीसी फास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया गया है, जो इसकी बैटरी को महज 30 मिनट में फुल चार्ज कर देता है।
Pravaig DEFY Electric SUV की रेंज
आपको बता दें कि Pravaig DEFY Electric SUV में आपको लगभग 560 किलोमीटर तक की लंबी रेंज देखने को मिल जाती है।
Pravaig DEFY Electric SUV की कीमत
Pravaig DEFY Electric SUV की कीमत की बात करें तो इस दमदार इलेक्ट्रिक कार को 39.50 लाख रुपए (एक्स शोरुम) की कीमत पर मार्केट में पेश किया गया है।













