सड़कों पर रहने वाली मां-बेटी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, आवाज सुनकर आया शख्स बनाने लगा वीडियो

 
सड़कों पर रहने वाली मां-बेटी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, आवाज सुनकर आया शख्स बनाने लगा वीडियो

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बलात्कार की घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पुलिस लाचार अवस्था में पड़ी हुई नजर आ रही है। क्योंकि राजधानी में एक के बाद एक कई बलात्कार की घटना सामने आना, एक सवालियां निशान खड़ा करता है। एक ऐसा ही मामला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की है, जहां सड़कों पर रहने वाली मां-बेटी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

खबरों के मुताबिक 29-30 दिसंबर की रात को दो शराबी युवकों ने सड़कों पर रह रहें मां-बेटी का बलात्कार किया। इस दौरान उन्होंने लाखों मिन्नतें की लेकिन उन दोनों युवकों ने उन्हें नहीं छोड़ा और अपनी घिनौनी हरकत जारी रखा। वहीं पीड़िता की आवाज सुन घटनास्थल पर आया एक शख्स उन दोनों महिलाओं को बचाने के बजाये उनका वीडियो बना लिया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों संदिग्ध आरोपियों को रविवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस उस शख्स को भी ढूंढ रही है, जिसने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। आपको बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशनों और आश्रय गृह में पूछताछ के बाद पीड़ित मां-बेटी का पता लगाया। पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है जबकि उसकी बेटी की उम्र 18 साल है और वो विकलांग है। कोरोना के दौरान महिला का पति गांव चला गया था जबकि महिला और उसकी बेटी यहीं रह रहे थे। दोनों कूड़ा बीनने का काम कर अपना पेट भरते थे।

पुलिस के अनुसार 29-30 दिसंबर की रात को, कथित तौर पर नशे में धुत दो संदिग्धों ने उनके साथ बलात्कार किया। जब मां-बेटी ने इसका विरोध किया तो संदिग्ध आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी जिस वक्त महिलाओं के साथ जबरदस्ती कर रहे थे ठीक उसी समय शोर सुनकर, एक स्थानीय शख्स जाग गया और महिलाओं को बचाने के बजाय, उसने घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में संदिग्ध मां-बेटी की जोड़ी को पत्थर से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। घबराई हुई महिला आरोपियों से निवेदन कर रही है कि वो उन्हें छोड़ दे लेकिन आरोपियों को फिर भी दया नहीं आई और उन्होंने उनके साथ घिनौनी हरकत को जारी रखा।

From around the web