समलैंगिक संबंध के चलते पत्नी ने की इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर से पति के टुकड़े

रिपोर्ट : प्राची गुलियानी
नई दिल्ली : राजस्थान से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या इतनी भयानक तरीके से की गई कि शव को देखा भी नहीं जा पा रहा था। ये सनसनीखेज खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से सामने आई है। यहां कृषि विभाग के एएओ चरण सिंह की पत्नी के अपने पति की नृसंश हत्या कर दी। पत्नी को लेस्बियन बताया जा रहा है। हत्या करने के बाद पति के शव को इलेक्ट्रॉनिक ग्राइडर से कई टुकड़ो में काटकर उसे नाले में फिंकवा दिया था।
जानकारी के मुताबिक इस महिला के समलैंगिक संबंध चल रहे थे, जिस कारण वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी, ससुराल नहीं जाने चाहत में उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। चरण सिंह की पत्नी ने अपनी बहनों और एक परिचित के साथ मिलकर उनकी हत्या करके शव को काटकर टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंक दिया और इस तरह घटना को अंजाम दिया। इस भयानक हत्या के चारों आरोपियों को अब बनाड़ थाना पुलिस ने महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 5 के सामने पेश किया है। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा कि अभी हत्या में प्रयोग किए गए सामान को बरामद करना बाकी है। पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है। जिसके बाद कोर्ट न हत्या के चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग के एएओ चरण सिंह की पत्नी सीमा ने अपनी बहनो यानी चरण सिंह की सालियों बबीता व प्रियंका और एक परिचित भींयाराम जाट के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक चरण सिंह की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर की मदद से टुकड़े-टुकड़े कर दिया। शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद नाले में फेंक दिया था । ये सभी शव के टुकड़े नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट में फेंके गए थे। जिसपर कई लोगों को शक हुआ व्यक्ति के शव का पता लगते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
आपको बता दें कि चरण सिंह की पत्नी के किसी महिला के साथ समलैंगिक संबंध थे। जिसके कारण वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती थी। चरण सिंह की शादी को काफी समय हो गया था, लेकिन गौना होना बाकी था। इस कारण चरण सिंह लगतार अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा थे इस सब के कारण सीमा ने यह कदम उठा लिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था।