रिश्ता को करना हो मजबूत या क्रश को करना हो प्रोपस, अपनाए ये टिप्स..

 
रिश्ता को करना हो मजबूत या क्रश को करना हो प्रोपस, अपनाए ये टिप्स..

रिपोर्ट : प्राची गुलियानी

नई दिल्ली : ज्यादातर ऐसा होता है कि हमें कोई पसंद आ जाता है। वैसे तो ये साधारण है लेकिन अक्सर बोलने से डरते है। ये समस्या लड़कियों के साथ ज्यादा आती है। अगर बोल दिया तो क्या होगा, कैसे, क्या जिस कारण आमतौर पर हम अपनी दिल की बात सामने वाले से नहीं कह पाते। लेकिन आज हम बात करने जा रहे है क्रश को प्रपोज करने से लेकर रिश्ता मजबूत करने की। एक रिश्ते की नींव होती है विश्वास जो आज के समय में लोग तोड़ देते है। आज कल के रिलेशन ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाते उसका एक ही कारण है समय, विश्वास की कमी। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते है और अगर आप किसी को पसंद करते है तो ये टिप्स आपके काम आ सकता है उन्हें प्रपोज करने के लिए।

आप उनके साथ मूवी देखने जाइए। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रिलेशनशिप में छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथी के साथ मूवी देखने से भी रिश्ता मजबूत होता है और रिश्ते में आ रही सारी दूरियां दूर हो जाती है। मूवी नजदीकियों बढ़ाने का बहुत अच्छा सोर्स है। मूवी लोगों के दिलों में बहुत गहरा प्रभाव डालती है। कई तरह के मैसेज कन्वे करने का काम भी करती है। आइए जानते हैं पार्टनर के साथ मूवी देखने के फायदे...

साथ में समय बिताना

आज के समय में सभी लोगों की दिनचर्या काफी व्यस्त सी है। इसलिए पार्टनर के साथ मूवी देखने से आप दोनों साथ में समय बिता पाएगें। एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक- दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है।

रिलेशनशिप की सीख

मूवी में कुछ सीन्स ऐसे होते हैं जो एक अच्छे रिलेशनशिप की सीख देते हैं। मूवी इमोशन्स पर बहुत गहरा असर डालती है। वो कुछ भी हो सकते है एक-दूसरे के साथ मस्ती, साथ और मदद।

धैर्य

किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए उसमे धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कई बार इसी बात को लोग समझ नहीं पाते है और बाद में सब खत्म होने के बाद रोते है। धैर्य रखना बहुत जरूरी है। इससे रिश्ते में दूरिया नहीं आती। कई बार ऐसा हो जाता है कि जो चीज आपको पसंद नहीं लेकिन ये मतलब नहीं की वो आपके साथी को भी पसंद न हो। उस समय में अक्सर लोग अपना धैर्य खो देते है। और रिश्ता टूट जाता है।

From around the web