गांठ बांध लें, इन 8 बातों पर, रिश्ता हो जाएगा और भी मजबूत...

 
गांठ बांध लें, इन 8 बातों पर, रिश्ता हो जाएगा और भी मजबूत...

रिपोर्ट : प्राची गुलियानी

नई दिल्ली : इंसान जन्म लेने के साथ ही कई रिश्तो में बंध जाता है। कुछ रिश्ते उसको अपने परिवार के जरिए मिलते है तो कुछ रिश्ते वह अपनी मर्जी से बनाता है। उनमें से एक रिश्ता होता है प्यार का। प्यार का रिश्ता अन्य सभी रिश्तों से अलग मायने रखता है। जिसे आप अपनी हर एक बात शेयर कर सकते है। जिसके साथ आप अपने परिवार को आगे बढ़ाते है। हर परिस्थिति में साथ रहते है। लेकिन अक्सर कई बार ऐसा हो जाता है कि रिश्ता खत्म होने लगता है। जिसे लेकर रिश्ते को हर रोज मजबूत करने की जरूरत होती है। एक रिश्ते में दरार पड़ने का अर्थ है वह रिश्ता खत्म होने वाला है।

हर एक इंसान का सोचने समझने का तरीका अलग होता है जिससे वह अपने साथी के साथ रिश्ता निभाता है। आपके साथ रहने वाले इंसान को आपके व्यवहार आदि सब का ज्ञान होता है। जिससे दोनों एक दूसरे के लिए बन जाते है। कोई भी परेशानी आने पर एक-दूसरे के साथ खड़े हो जाते है क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते है। लेकिन इस सब के लिए आपका रिश्ता मजबूत होने बहुत जरूरी है।

आज हम बात करने जा रहे है, रिलेशनशिप में 8 जरूरी बातों की...जिससे अपनाकर आप अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते है----

विश्वास

किसी भी रिश्ते का पहला स्तंभ होता है भरोसा। यहीं रिश्ते की नींव होता है जिस पर रिश्ते रूपी इमारत खड़ी होती है। चाहे प्यार का रिश्ता हो या दोस्ती का अपने रिश्तों में विश्वास हमेशा बनाए रखे। साथ ही अपने पार्टनर पर भरोसा रखें। और खुद भी कभी उसका भरोसा न टूटने दें।  

ईमानदारी/वफादारी

किसी की रिश्तें को लंबे समय तक निभाने के लिए उस रिश्ते और इंसान के प्रति ईमानदारी रखना बहुत बड़ी चीज है। इसलिए अपने रिश्ते में ईमानदारी को बरकरार रखें और अपने साथी के प्रति सच्चाई और ईमानदारी से रिश्ता निभाएं।

इज्जत/आदर

हर किसी को अपने आत्मसम्मान से सबसे ज्यादा प्यार होता है। इसलिए सबसे पहले अपने पार्टनर को इज्जत दें। हो सकता है कि आपका साथी आपसे प्यार के कारण आपकी बुरी आदतों को नजरअंदाज कर दें। लेकिन बार-बार अगर आप उसके आत्मसम्मान पर हमला करेंगे तो वह पलट कर आपको जवाब दे सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति के पैदा न होने दें।   

समय

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समय की जरूरत होती है। इसलिए हर रोज चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो, आप अपने पार्टनर से बात जरूर करें। उसके लिए टाइम निकाले।

समझौता

वैसे तो कहा जाता है कि जिंदगी में कभी समझौता नहीं करना चाहिए लेकिन जब बात हो किसी की खुशी की तो थोड़ा नियम बदल देना चाहिए। हर कोई इंसान अलग-अलग होता है। सबमें खूबियां और खामियां होती है। इसलिए कई बार दोनों को एक दूसरे के लिए कुछ समझौते कर लेने चाहिए। जिससे रिश्ते में मजबूती आती है। 

सुरक्षा

सुरक्षा सबसे बड़ी चीज है किसी भी इंसान के लिए इसलिए आप अपने पार्टनर को हमेशा अपने साथ सेफ फील कराएं।

साथ

आप बेशक हर समय अपने साथी के साथ नहीं रह सकते लेकिन आप उन्हें विश्वास दिलाए कि आप उनके साथ हर मुसीबत में साथ खड़े रहेंगे। उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। 

आजादी

सबसे महत्तवपूर्ण चीज आजादी। आजादी का मतलब उनका छोड़ना नहीं है। बल्कि उनको उनके अनुसार जीने की आजादी से है। उनकी पसंद नापसंद में कभी ज्यादा रोकटोक न करें।

From around the web