अपनी टांग को लेकर मशहूर हुई दुनियां की यह खास मॉडल, कहा होती है दिक्कत...

 
अपनी टांग को लेकर मशहूर हुई दुनियां की यह खास मॉडल, कहा होती है दिक्कत...

नई दिल्ली : मॉडल बनने का सपना नहीं होता लेकिन इस मॉडलिंग की दुनिया में उतरने की सबसे पहली शर्त लंबाई होती है यानी मॉडल बनने के लिए आपका लंबा होना बेहद जरूरी होता है। आपने अब तक बहुत सी मॉडल्स मॉडल्स देखी भी होंगी लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे लंबी मॉडल को देखा है अगर नहीं तो हम आपको दिखाते हैं दुनिया की सबसे लंबी मॉडल।

ये हैं दुनिया की रूस की एक मॉडल एकैटेरिना लिसिना। जिनकी लंबाई इतनी लंबी है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। एकैटेरिना की हाइट 6 फुट 9 इंच है। ये न सिर्फ रूस की सबसे लंबी महिला बल्कि दुनिया की सबसे लंबी मॉडल हैं।

बता दें, इनके सामने अच्छे खासे लंबे और हट्टे-कटे लोग भी छोटे नजर आते हैं। इनकी लंबाई 16 साल की उम्र में ही इनकी लम्बाई 6 फुट 6 इंच पर पहुंच गई थी और 15 साल की उम्र में इन्होंने पहला बास्केटबॉल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने और दुनिया की सबसे लंबी मॉडल बनने के साथ ही एकैटेरिना ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर चुकी है।

आपको बता दें, अपनी इस लंबाई के कारण एकैटेरिना  को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर कोई स्कूल में उनकी लंबाई का मजाक बना था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें स्कूल के लड़कों से बचने के लिए अपने भाई की सहायता लेनी पड़ती थी। इसके बाद एकैटेरिना ने बास्टकेटबॉल छोड़कर मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया। मॉडलिंग के दौरान ही उन्हें और उनके मैनेजर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अप्लाई करने का ख्याल आया।

एकैटेरिना की हाइट की वजह से आखिरकार उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया और वो दुनिया की सबसे लंबी प्रोफेशनल मॉडल बन गईं। एकैटेरिना के परिवार में उनकी मां, पिता और भाई सभी लंबे हैं। इतना ही नहीं एकैटेरिना के नाम दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की होने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 6 फुट 9 इंच में से कैटरीना के सिर्फ पैरों की ही लंबाई 4 फुट 3 इंच है। एकैटेरिना भारत घूमने भी आ चुकी हैं।

एकैटेरिना को अपनी लंबी टांगों की वजह से फ्लाइट और कार में बैठने में काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं उन्हें अपने नाप के जूते अलग से बनवाने पड़ते हैं। आपको बता दें कि एकैटेरिना के बाएं टांग की लंबाई 132.8 सेमी. और दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेमी. है। हालांकि एकैटेरिना का कहना है कि लंबे पैर के कई फायदे भी हैं। इससे उन्हें आत्मिश्वास मिलता है और वो दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा जल्दी-जल्दी भी चल लेती हैं।

एकैटेरिना का कहना है कि कई लड़कियां अपनी लंबी टांगों को लेकर परेशान रहती हैं और वो उन लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं। एकैटेरिना खुद की एक मॉडलिंग एजेंसी भी चलाती हैं और वो अपनी एजेंसी में खुद के जैसी लंबी मॉडल्स को ही रखती हैं। उनकी इस ऐजंसी का नाम ही  World's Tallest Models है।

बता दें कि एकैटेरिना के घर के सारे फर्नीचर उनकी लंबाई को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा ना हो। चाहे वह उनकी फ्रिज हो या आलमारी।

From around the web