जिंदा होकर भी अमर हो गई यह बुजुर्ग महिला !, दर्ज किया रिकॉर्ड

 
जिंदा होकर भी अमर हो गई यह बुजुर्ग महिला !, दर्ज किया रिकॉर्ड

रिपोर्ट : रितिका आर्या

नई दिल्ली : आज की इस भागदौड़ और प्रदूषण से भरी जिंदगी के कारण लोगों की उम्र लगातार छोटी होती जा रही है। जो लोग पहले 80 से 100 साल तक जीते थे वो अब 70 साल तक भी बेहद मुश्किल से जीते हैं। लोगों की कम होती उम्र के बीच केन तनाका जापान की सबसे उम्रदराज शख्सियत बन गई हैं।

बता दें की केन तनाका, जापान की सबसे उम्रदराज शख्सियत बन गई हैं। शनिवार को तनाका 117 साल और 261 दिन की हो गईं जिसके साथ ही उन्होंने दूसरी जापानी महिला, नबी ताजिमा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनकी मौत अप्रैल 2018 में 117 वर्ष और 260 दिनों की उम्र में हुई थी।

आपको बता दें, केन तनाका दक्षिण-पश्चिमी शहर फुकुओका में एक नर्सिंग होम में रहती हैं। तनाका को सोडा और चॉकलेट काफी पसंद है। इनका जन्म फुकुओका शहर के पूर्व भाग वजीरो के गांव में 2 जनवरी 1903 को हुआ था। अपने नाम हुई इस उपलब्धि को उन्होंने कोक की बोतल के साथ मनाया।

उन्होंने बताया कि "कोरोना वायरस महामारी के कारण पारिवारिक यात्राओं पर प्रतिबंध के बावजूद हर दिन अपने जीवन का आनंद ले रही थीं।" परिवार का कहना है कि हम इस नए रिकॉर्ड से खुश और गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

From around the web