इन देशों में है तेजी से सांस लेने पर पाबंदी, वरना हो सकता है मजा किरकिरा

 
इन देशों में है तेजी से सांस लेने पर पाबंदी, वरना हो सकता है मजा किरकिरा

नई दिल्ली : दुनिया में फैले कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन का सहारा लिया गया है। इसके मद्देनजर स्कूल, कॉलेज, मॉल, रेस्टोरेंट सभी बंद रखा गया है लेकिन अब लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है या फिर यूं कहें उसमें ढील दी जा रही है। इस बीच नीदरलैंड्स और थाईलैंड की सरकारों ने अपने वेश्यालयों और रेड लाइट एरिया को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि इसे लेकर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। जैसे आप रेड लाइट एरिया जा सकते हैं लेकिन चुंबन नहीं कर सकते और न ही तेजी से सांस ले सकते हैं।

बता दें कि, बीते तीन महीने बंद बैंकॉक का रेड लाइट एरिया अब खुल गया है। इसके अलावा थाईलैंड के बार, काराओके वेन्यू, मसाज पार्लर आदि को भी खोला जा रहा है। इस कदम के पीछे पिछले 37 दिनों में देश में कोरोना का एक भी लोकल केस सामने न आना है। इस फैसले के बाद अब हजारों सेक्स वर्कर अपने काम पर वापस लौट गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, रेड लाइट एरिया में जाने से पहले कुछ प्रतिबंधों का पालन करना होगा। वो अपने चेहरे पर मास्क लगाए रखेंगे। पहले खुद को अच्छे ढंग से सैनिटाइज करेंगे। किसिंग नहीं करेंगे और तेज सांस नहीं लेंगे। आपको बता दें, यहाँ रेड लाइट एरिया में जाने से पहले सभी ग्राहकों का तापमान लिया जाएगा। उनका पूरा एड्रेस, नाम, पता और फोन नंबर भी नोट किया जाएगा। यही नहीं डांस बार जाने वाले को स्टेज से दो मीटर की दूरी पर बैठना होगा। अंदर मौजूद लोगों से भी एक मीटर की दूरी रखनी होगी।

आपको बता दें कि नीदरलैंड्स में भी 1 जुलाई से ही रेड लाइट एरिया खुल गए हैं। यहां भी ठीक वैसे ही नियम लागू किए गए हैं जैसे थाईलैंड में है। दोनों देशों में वैसे भी सेक्स वर्कर्स पहले से ही सख्त हाइजीन और सफाई का ख्याल रखती आई हैं। कोरोना के बाद अब ये और बढ़ जाएगा।

एमस्टरडैम की पब्लिक हेल्थ एडवाइजर डॉबी मेनसिंक कहती हैं कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली सेक्स वर्कर्स के लिए कोविड-19 का खतरा ज्यादा है। क्योंकि उनका काम ही वैसा है। इसलिए लोगों को अपनी जरूरतों को कई सख्त प्रतिबंधों में बांधकर पूरा करना होगा। ताकि सभी सुरक्षित रहें।

मोइरा मोना नाम की एक सेक्स वर्कर ने बताया कि उसने पहले ही सुरक्षा से संबंधित अपनी सारी तैयारियां कर ली हैं। उसने लेटेक्स के कपड़े, लेदर फेस मास्क, दस्ताने, सर्जिकल फेस मास्क आदि मंगवा लिए हैं। इसलिए उसे चिंता नहीं है। उसने कहा कि जो भी नियम तोड़ेगा उसे वापस भेज देंगे।

From around the web