बगीचे में मुंह खोल कर सो रही थी महिला, की अचानक मुंह में घुस गया 4 फीट लंबा सांप, फिर...

नई दिल्ली : कोरोना संकट को लेकर पूरी दुनिया में अलर्ट जारी है, जिसे लेकर लोगों को मास्क और सेनेटाइजर इस्तेमाल करने को कहा गया है। हालांकि इस दौरान ऐसे कई खबरें आईं है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इसी बीच रूस से एक ऐसी खबरें सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। गौरतलब है कि रूस के दागेस्तान में एक महिला के मुंह से 4 फीट लंबा सांप निकला। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गया।
दरअसल रूस के दागेस्तान में एक महिला अपने बगीचे में मुंह खोलकर सोई हुई थी, तभी उसके मुंह में 4 फीट लंबा सांप घुस गया। जिससे उसे सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर वह डॉक्टर के पास गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसके मुंह के रास्ते गर्दन के अंदर एक पाइप डालकर सांप को बाहर निकाला।
हालांकि इस दौरान एकबार डॉक्टर भी डर गये, क्योंकि जब उनके मुंह से सांप निकलने लगा तो वे उस सांप की लंबाई देखकर डर गये। आपको बता दें कि यह सांप देखने में बहुत पतला था। बहरहाल इस घटना के बाद दागेस्तान प्रशासन ने सभी लोगों को घरों से बाहर ना सोने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अभी का मौसम ऐसा है, जिससे सांप निकलने की संभावना है। इससे आगे भी इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती है, इसलिए आप सावधान रहें।
इस घटना के बाद दागेस्तान के कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके शरीर में भी कुछ जिंदा घूम रहा है, जहां के लेवाशी गांव में कुल 11500 लोग रहते हैं, जो समुद्र तल से 4165 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।