इन 3 कामों को करने वाला व्यक्ति होता है बर्बाद, आप भी जान लें

रिपोर्ट : रितिका आर्या
नई दिल्ली : आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति को हमेशा सफल रहने और सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने और अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही है इसके साथ ही आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि कौन सी आदतें इंसान को कभी सुखी नहीं रहने देती और उसे बर्बाद कर देती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किन बातों से आपको रहना है दूर ताकि आप रहे सफल...
धन का न करें गलत इस्तेमाल
जो लोग पैसों पर घमंड करते हैं और इसका इस्तेमाल दूसरों को हानि पहुंचाने के लिए करते हैं, ऐसे लोग कभी सफल नहीं होते। ऐसे लोगों को बुरी श्रेणी पर रखा जाता है। यह लोग ना तो समाज के करीब हो पाते हैं और ना ही किसी सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं। हमेशा ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसलिए धन का कभी भी गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही कभी भी पैसे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए खर्च करनी चाहिए बल्कि इनका इस्तेमाल कल्याण और विकास के लिए किया जाना चाहिए।
न करें बुराई
दूसरों की बुराई करना भी एक गलत आदत है। चाणक्य मानते हैं यह सबसे खराब आदत है। चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की बुराई नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग स्वार्थी होते हैं और दूसरों का भला नहीं होने देते। इनके अंदर नकारात्मक ऊर्जा होती है। बुराई की भावना से ओत-प्रोत व्यक्ति के अंदर से इंसानियत खत्म हो जाती है। अंत में ऐसे लोगों को समाज बहिष्कार कर देता है और ये बर्बाद हो जाते हैं।
झूठ का न लें सहारा
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि झूठ के सहारे धन और लाभ अर्जित करने वाले लोग कभी सुखी नहीं रह पाते। यह एक बुरी आदत है जिसके द्वारा किया जाने वाले काम का परिणाम हमेशा बुरा ही होता है। झूठ बोलने वाले लोग कभी सम्मान नहीं पा पाते। झूठ की गांठ जल्द ही खुल जाती है और फिर लोग भी इनसे दूरी बना लेते हैं।