सोने का वो पेड़ जिसे देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, पेड़ ने भी चौंकाया

रिपोर्ट : रितिका आर्या
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं जो एक पल के लिए आपको हैरान, खुश या फिर सोचने को मजबूर कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाने जा रहैं हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
क्या आपने सोने का पेड़ देखा है या फिर पत्तियां, अगर नहीं तो ट्विटर यूजर @ThamKhaiMeng ने ये एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें एक पेड़ देखने को मिल रहा है जो बिल्कुल सोने की तरह है। साथ ही इस तस्वीर में पेड़ के आस-पास पत्तियां गिरी हुई है जिसे देखकर तो लग रहा है जैसे की पेड़ और पत्तियां दोनों की सोने की है।
बता दें, तस्वीर में दिख रहा ये पेड़ Ginkgo Tree है। जो देखने में बिलकुल सोने सा लग रहा है। एक बार को तो हर कोई इसे देखकर हैरान रह जाएगा की किया सच में ये सोने का पेड़ तो नहीं।
Incredible explosion of gold from a 1400 year old Ginkgo tree
— Khai (@ThamKhaiMeng) October 10, 2020
Photography by Han Fei pic.twitter.com/ubwAttP1RY
आपको बता दें, प्रकृति की इस खूबसूरत तस्वीर को Han Fei नाम के शख्स ने अपने कैमरे में कैद किया है। बताया जा रहा है ये पेड़ करीब 1400 साल पुराना है। वहीं, इस तस्वीर को लेकर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। कोई इस तस्वीर को देखकर कुदरत की तारीफ कर रहा है तो वहीं कुछ इस तस्वीर की तारीफ कर रहा है।