सुहागरात वाले दिन सेज पर ही लड़ पड़े दूल्हा और दुल्हन, लगाया ये आरोप

 
सुहागरात वाले दिन ‘सेज’ पर ही लड़ पड़े दूल्हा और दुल्हन, लगाया ये आरोप

नई दिल्ली : शादी के बाद अक्सर लोगों की ये चाहत होती है कि उनकी पहली रात हमेशा के लिए यादगार रहें, जिसे वो याद कर सकें। इसके लिए वे कई तरह के प्लान बनाते है, सपने संजोते है और फिर इस रात को बेहद रोमांटिक अंदाज में जीते है। लेकिन इससे अलग यूपी के महाराजगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वह यह कि सुहागरात वाले दिन ही एक जोड़ा सुहागरात की सेज पर लड़ पड़े है।

इस घटना के बाद लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया, किसी ने लड़के पर आरोप लगाया, तो किसी ने लड़की पर। हालांकि इस मामले पर मंगलवार को दुल्हन अपनी मां के साथ पुरन्दरपुर थाने पहुंची, जहां थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी देते हुए महिला पुलिस को अपनी चोट की निशान दिखाए। पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। वहीं दूल्हा बनें विशाल ने इस मामले पर दुल्हन पर आरोप मढ़ा है।

दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

वहीं दुल्हन का कहना है कि ससुराल में जाने के बाद पूरा दिन गुजर गया। पति कमरे में ही नहीं आया, ससुराल के लोग उसे कमरे में भेज रहे थे। फिर भी वह नहीं आ रहा था। बड़े दबाव के बाद वो कमरे में आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे।

रोते-बिखलते दुल्हन की किसी तरह से सुहागरात बीती। अगले दिन सुबह होते ही दुल्हन ने मारपीट की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी. विवाद के बाद लड़की के मायके वाले ससुराल पहुंच और विवाद शुरू हो गया। आपको बता दें कि इस घटना के बाद दूल्हन ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं है और अपने मायके आ गई।

From around the web