छठी कक्षा की लड़की के पेट में उठा अचानक दर्द, हो गई गर्भवती

 
छठी कक्षा की लड़की के पेट में उठा अचानक दर्द, हो गई गर्भवती

नई दिल्ली : कुछ दिनों बाद लड़की के पेट में दर्द होने लगा। दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने लड़की को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। दरअसल उत्तर प्रदेश के अमेठी में शौच के लिए गई छठी कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उन युवकों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और किसी को भी यह बात बताने से मना किया।

इसके बाद डरी-सहमी लड़की ने किसी से कुछ भी नहीं बताया और शांत रहने लगी। कुछ दिनों बाद लड़की के पेट में दर्द होने लगा। दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने लड़की को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और मामला दर्ज कराया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वो घर से  शौच के लिए निकली थी। तभी पहले से घात लगाकर गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ जबरन सामूहिक बलात्कार किया। लड़की के चीखने-चिल्लाने पर दोनों युवकों ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और बात को छुपाए रखने की धमकी भी दी। युवकों ने कहा कि अगर उसने इस बात को किसी को बताया तो वह उसकी और उसके मां-बाप की हत्या कर देंगे।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज का कहना है कि लड़की सुबह शौच के लिए गई थी। तभी दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

From around the web