पेट में जोर से बना प्रेशर, बाहर निकल पड़ा बच्चा

 
पेट में जोर से बना प्रेशर, बाहर निकल पड़ा बच्चा

नई दिल्ली : पेट में जोर से बना प्रेशर, बाहर निकल पड़ा बच्चा, यह एक बेहद ही दर्दनाक घटना है, जो उस नासमझ को भी समझ नहीं आई की उसके साथ ये क्या हो रहा है। एकपल उसे पेट में बहुत प्रेशर का अनुभव हुआ, जिसे लेकर वो टॉयलेट रूम की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन वो जैसे हल्का होने के लिए बैठी, उसे महसूस हुआ कि उसे असल में लेबर पेन उठा है, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

ये घटना है मलेशिया के पेनान की। जिसकी कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। मीडिया में इसे मैरी के नाम से बुलाया गया, जो अब 14 साल की हो चुकी है। आपको बता दें कि मैरी की शादी दो साल पहले हो गई थी। मैरी हमेशा से टीचर बनना चाहती थी। लेकिन बाल विवाह के हाथों उसके सारे ख्वाब टूट गए। मात्र 12 साल की उम्र में उसने बच्चे को जन्म दिया।

मैरी की शादी उस समय 16 साल के रहे पीटर के साथ हो गई। पीटर ने मैरी को एक फंक्शन में देखा था, जिसके बाद वो उससे शादी करना चाहता था। जब पीटर ने मैरी को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। क्यूंकि मैरी स्कूल जाना चाहती थी। उसे आगे जाकर टीचर बनना था। लेकिन पीटर ने उसे इमोशनली ब्लैकमेल किया, जिसके बाद वो शादी के लिए मान गई। लेकिन शादी के बाद पीटर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मैरी ने बताया कि उसे तो फिजिकल रिलेशन का कोई आइडिया ही नहीं था। शादी के तीन ही महीने बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। जुलाई 2019 को आधी रात मैरी को ऐसा लगा जैसे उसे जोर से प्रेशर आया है। वो टॉयलेट करने बाथरूम भागी। वहां सीट पर बैठते ही उसे अहसास हुआ कि असल में उसे लेबर पेन उठा था।

उसके पति और पिता ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन एक महीने बाद बच्चे को उसके रिलेटिव ने गोद ले लिया। मैरी का पति और बच्चे चाहता है लेकिन अभी डॉक्टर्स ने उसे 18 साल तक रुकने की सलाह दी है। मैरी अभी पिल्स पर है। वो स्कूल जाना चाहती है। लेकिन उसका कहना है कि ये डिसीजन उसका नहीं है। जबतक उसका पति इसकी इजाजत नहीं देगा, वो स्कूल नहीं जा सकती। लोग मैरी की स्टोरी को शेयर कर लोगों से बाल विवाह पर रोक लगाने की अपील कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह सिर्फ मलेशिया का ही मामला नही है, बल्कि ऐसे ही कई मामले भारत तथा अन्य देशों से भी सामने आते है, या छिपाये जाते है, जो काफी चिंताजनक है।

From around the web