'सीक्रेट ट्रिपल लाइफ' जी रहा था शख्स, महिला ने की 50 बार चाकू मार कर की हत्या

नई दिल्ली : एक शख्स को उसके ट्रिपल लाइफ का आनंद लेना भारी पड़ गया, जिसके बाद एक महिला ने उस शख्स की 50 बार से अधिक चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृत शख्स का नाम गैरी विलियम्स था और उनकी उम्र 58 साल थी। जबकि उनकी हत्या करने वाली महिला का नाम जेसिना शेरिडन था और वह 46 साल की थीं।
आपको बता दें कि वह महिला उस शख्स की गर्लफ्रेंड थी, जिसके तीन महिलाओं संग रिश्ते थे। वह शादीशुदा भी था। वहीं, घटना के बाद हत्या करने वाली गर्लफ्रेंड ने भी आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। dailystar.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार, वह 'सीक्रेट ट्रिपल लाइफ' जी रहा था, जो तीन महिलाओं के साथ रिश्ते में था, लेकिन किसी भी महिला को शख्स के अन्य रिलेशन के बारे में जानकारी नहीं थी।
वहीं आपको बता दें कि विलियम्स के दो सीक्रेट गर्लफ्रेंड में से एक शेरिडन थी, जो विलियम्स ब्रिटेन के साउथ वेल्स के रहने वाले थे। पिछले साल क्रिसमस से एक दिन पहले उन्होंने पत्नी एलैने को बताया था कि वह बिजनेस ट्रिप पर बाहर जा रहे हैं, लेकिन असल में वे शेरिडन के साथ रात बिताने गए थे। इस दौरान ही सीक्रेट गर्लफ्रेंड शेरिडन और विलियम्स के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी और बाद में दोनों शेरिडन के घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद उस शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पता चल कि विलियम्स पर 50 से अधिक बार चाकू से वार किया गया था।