लॉकडाउन में चिकन खाना पड़ा शख्स को भारी, चुकाने पड़े 1.23 लाख रूपये

नई दिल्ली : दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। ऐसे में ज्यादातर देशों ने अपनी जनता को सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन लगाया है। इस लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में हैं और घर पर ही समय बिता रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ाने में पीछे नहीं रहते। देश में लगे लॉकडाउन के बावजूद ये लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ताजा मामला अमेरिका के मेलबर्न शहर से आया है जहां एक युवक ने बस इसलिए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया क्योंकि उसे बटर चिकन खाना था और ये बटर चिकन उसे करीब डेढ़ लाख का पड़ा। अब आप सोच रहे होंगे कि बटर चिकन और वो भी करीब डेढ़ लाख का...तो ज्यादा सोचिए मत हम आपको बताते हैं की आखिर क्या है पूरा मामला।
दरअसल, अमेरिका के मेलबर्न शहर में एक व्यक्ति को बटर चिकन खाने का इतना मन था कि वह उसके लिए 32 किलोमीटर दूर चला गया। इंडिया टाइम्स की माने तो इस व्यक्ति ने बटर चिकन खाने के लिए मेलबर्न के सीबीडी से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित वेब्रिए से अपने सफर की शुरुआत की। जिसके बाद लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इस व्यक्ति पर 1652 डॉलर का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया।
1652 डॉलर भारतीय करंसी के हिसाब से 1 लाख 23 हजार रुपये के आसपास है। मेलबर्न पुलिस के मुताबिक इस वीकेंड में 74 लोगों को फाइन भरना पड़ा है। इस सबने लॉकडाउन का नियम तोड़ा था। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया में अब तक 12,069 कोरोना वायरस के केस हैं। मेलबर्न में पिछले गुरुवार से नया लॉकडाउन शुरू हुआ है। जिसमें कुछ नए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। व्यायाम करना आवश्यक सामान खरीदने और स्कूल जाने के लिए बाहर निकलने पर जुर्माना नहीं लगेगा।