रिलेशनशिप में जानें RED SIGNALS और GREEN SIGNALS, क्या है मतलब

 
रिलेशनशिप में जानें RED SIGNALS और GREEN SIGNALS, क्या है मतलब

रिपोर्ट: प्राची गुलियानी

नई दिल्ली: दो लोगों के मिलकर एक रिश्ता बना है। जब दो लोग रिलेशनशीप में आते है तो उनके पास दो रास्ते होते है या तो उस इंसान को हमेशा के लिए अपना बना ले, इसके लिए रिश्ता मजबूत करने की जरूरत होती है। तो दूसरी तरफ केवल समय निकालना। आज के समय में लोग रिश्ते को सीरियस नहीं लेते है जिस कारण रिश्ते ज्यादा नहीं चल पाते है। वहीं अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशीप में है और उसे चाहने लगे है। तो जरूरी है कि आपको रेड सिग्नल और ग्रीन सिग्नल के बारे में जानकारी हो।

अब भला ये सिग्नल क्या होते है?

रेड सिग्नल कुछ ऐसे बाते होती है जिससे करने से आपको बचना चाहिए। यह आपके रिश्ते को खत्म करवा सकती है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि जैसे आप दोनों के बीच कुछ चीजे खराब है जिस कारण छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई की स्थिति बन जाती है। ये आपके रिलेशनशिप के भविष्य के लिए सही नहीं है।

तो वहीं ग्रीन सिग्नल की बात करें तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा है। इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है। ग्रीन सिग्नल से अभिप्राय खुशी से है। आप दोनों आज खुश है एक दूसरे के साथ तो भविष्य में भी आप खुश रहेंगे। लेकिन इसके लिए आपको रिलेशनशिप साइंस के बारे में पता होना चाहिए। कुछ ऐसी बातें जो आपके हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है।  

उम्मीद एक हद तक

अक्सर रिलेशनशिप में लोग ज्यादातर समय अपने पार्टनर के साथ बात करने में गुजार देते है। लेकिन यह बात थोड़ी गलत है। अगर आप किसी से प्यार करने लगा हो तो कम से कम 2-3 साल तक केवल अपने प्यार का अहसास दिलाएं ज्यादा उम्मीदों न रखें। जब दो लोग का रिश्ता बनता है तभी अक्सर वह एक-दूसरे से काफी उम्मीदें लगाने लग जाते है। अगर वह किसी कारणवश पूरी नहीं हो पाती या रिश्ता टूट जाता है, तो इंसान टूट जाता है। इसलिए सोच समझकर कर आगे बढ़े।

विश्वास

अगर आप दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा ही नहीं है तो यह आपके हेल्दी रिलेशनशिप के लिए सही नहीं है। विश्वास पर ही रिश्ता को शुरू किया जाता है। इसलिए एक दूसरे पर विश्वास करना सीखिए। एक दूसरे को यकीन दिलाएं कि आप उनके साथ हर परिस्थिति में है।

भविष्य

कुछ लोगो को रिश्ते की शुरूआत में भविष्य को लेकर चर्चा करना अच्छा नहीं लगता है। इसलिए इस बारे में बात करने से पहले देख लें कि आप दोनों एक साथ कितना समय हो गया है। क्या आप एक दूसरे के साथ जिंदगीभर खुश रहेंगे। आपके साथी के सपने आदि सब जान लें।

From around the web