टिक टॉक पर फॉलोअर्स के लिए अपने पति को ही मार डाला, सच्चाई कुछ और निकली

रिपोर्ट : स्वाती सिंह
नई दिल्ली : चीन की विश्व प्रसिद्ध एप टिक टॉक भले ही भारत में बैन हो चुकी हो लेकिन अन्य देशों में इसकी प्रसिद्धी और भी बढ़ता जा रहा है। अमेरिका से लेकर साउथ कोरिया तर टिक टॉक का क्रेज लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। कई स्टार भी इस ऐप के जरिए अपने अलग साइड को अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं तो वहीं आम लोग इस ऐप के जरिए स्टार बन रहे हैं। अब अमेरिका और जापान जैसे देश ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी युवाओं पर टिक टॉक का क्रेज छा चुका है। पाकिस्तान में लोग टिक टॉक पर फेमस होने के लिए अजीबों गरीब तरीके अपना रहे हैं। टिकटॉक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पाकिस्तान में एक महिला ने बेहद गलत काम किया। उसने अपने पति की मौत की झूठी खबर फैलाई।
आपको बता दें कि इस लड़की ने रोते हुए एक वीडियो डाली जिसमें वो अपने पति की मौत की जानकारी दे रही हैं। खास बात ये है कि इस लड़की के पति पाकिस्तान के काफी चर्चित और अच्छे खासे फॉलोअर्स वाले टिकटॉक स्टार हैं। पाकिस्तान के इस टिक टॉक स्टार का नाम आदिल राजपूत है। आदिल अपने टिक टॉक से स्टार बन गए और उनके काफी चाहने वाले हैं। आदिल की पत्नी के सही नाम की पुष्टि नहीं हो सकी। पाकिस्तानी मीडिया में उनका नाम फराह राजपूत और हिना सलीम बताया जा रहा है। आदिल के टिकटॉक पर 26 लाख फॉलोअर्स हैं। अब जहां आदिल को सोग जानते और पहचानते है तो वहीं उनकी पत्नी को कोई नहीं जानता। इसी बीच उन्होंने पब्लिसिटी के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिससे पाकिस्तान में अपरा तफरी मच गई।
मंगलवार सुबह आदिल के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई। उनकी पत्नी ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया। इसमें बताया गया कि आदिल की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये खबर सुनकते ही सब शॉक हो गए और कुछ ही देर में आदिल के चाहने वाले यानी फैन्स और रिश्तेदार उनके घर के बाहर जमा हो गए। सोशल मीडिया के जरिए यह खबर आग की तरफ फैल गई। कुछ मस्जिदों से आदिल की मौत की खबर अनाउंस की गई। लोगों को लगा की सच में उनके इस टिक टॉक स्टार की मौत हो गई। मजा तो तब आया जब इस बुरी के खबर के बीच अचानक आदिल लोगों के सामने आ गए। आदिल को सही सलामत देखकर अब लोगों को पता चला की आखिर में पूरा मामला क्या था। लोगों ने अब उनकी पत्नी रको बुरा भला कहना शुरु कर दिया और कईयों ने तो कानूनी कार्रवाई की मांग की है।