क्या आपका पार्टनर भी कर रहा है आपको इग्नोर ? तो अपनाएं ये टिप्स और बचाएं अपना रिलेशन...

रिपोर्ट: प्राची गुलियानी
नई दिल्ली: एक रिश्ते को चलाने में कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाता है। अगर रिश्ते में उन बातों को इग्नोर किया जाए तो रिश्ता लंबा चलना असंभव है। आज के समय में किसी रिश्तो को चलना बहुत बड़ी बात है। समय के साथ हर रिश्ते में बदलाव आने शुरू हो जाते है। कोई दोस्ती से प्यार में बदल जाता है तो कोई प्यार से अनजान में।
तो आज हम ऐसे टिप्स के बारे में बात करने जा रहे है जिसे अपनाने से आपका पार्टनर आपसे दूर नहीं रह पाएगा। हर कोई इंसान की इच्छा होती है कि वह उसी इंसान से शादी करें जिसे वह प्यार करता हो। लेकिन रिश्ते को घर बताने में डरते है। डरते, इसलिए नहीं की घर वाले कुछ कहेंगे आज के समय में डर धोखे से लगता है। तो आज हम आपसे इसी बात को लेकर बात करने जा रहे है। रिश्ते जब लंबी दूरी का सफ़र तय करने की ओर बढ़ते हैं तब ज़रूरी नहीं कि आगे की राह उतनी ही आसान हो कि ज़िंदगी खुशहाली से बीत जाए। जिंदगी में बहुत सी परेशानियां आती है। लेकिन जो हमेशा साथ दे साथ रहे उसे सच्चा प्यार कहते है। तो हम आपसे बात करेंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारें में जिसे आपका रिश्ता मजबूत हो जाएगा—
दिल के करीब—
हर किसी का व्यवहार अलग होता है। लेकिन कई बार लड़कियों को अपने पार्टनर को समझने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके अजीब बर्ताव से अक्सर कुछ ऐसी शिकायतें रहती है तो दुखी होने की जरूरत नहीं है। सबका व्यवहार अलग होता है। इस बात को लेकर चिंतित न करें। क्योंकि कुछ लड़कों के दिल तक जाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन समय के साथ उनको और उनके व्यवहार को अच्छे से जान जाओगे।
डेट पर नजदीकियां—
अगर आपकी पहली डेट है या पहली डेट जा चुकी है और आपका साथी आपको छुने से भी कटराता है। तो आप परेशान न हो कि वह आपको प्यार नहीं करते। कई बार कई लड़के ऐसे होते है जो एक उचित दूरी बनाए रखने में ही यकीन रखते है। वह तभी अपने कदम आगे बढ़ाते है जब आप उन्हें इजाजत देते है। उनके साथ हसी मजाक कीजिए हंसी मजाक में उनका हाथ थामिए. देखिये, फिर कैसे वो आपकी ओर खिचे चले आते हैं।
कॉल का इंतजार करें—
जब कोई लड़का रिलेशनशिप मे आता है तब भी उसका ज्यादा ध्यान अपने काम पर होता है। इसलिए कई बार काम में व्यस्त होने के कारण वह आपसे बात नहीं कर पाते इसे परेशान न हो। वह काम करने के बाद ही आपको फोन करेंगे। उन्हें आप समझे।