शादी के बाद अगर पाटनर को रखना है खुश, तो इन टिप्स को गलती से भी अनदेखा ना करें...

 

रिपोर्ट: प्राची गुलियानी

नई दिल्ली: एक रिश्तें को बनाने से ज्यादा उसे निभाने में समय लग जाता है। इंसान जन्म लेने के साथ ही रिश्तों में जुड़ जाता है कुछ रिश्ते परिवार में जन्म लेने के साथ मिलते है तो कुछ रिश्ते आप अपनी पसंद से बनाते है। लेकिन देखा जाता है कि आज के समय में रिश्ते ज्यादा लंबे चलते ही नहीं है। उनमे से एक रिश्ता होता है साथी का रिश्ता। शादी से पहले की बात हो या शादी के बाद की। दोनों को एक दूसरे के लिए थोड़ा बलिदान देना पड़ता है। तो आज बात करने जा रहे है आपके रिलेशनशिप को हेल्दी बनाने की। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने रिश्तें को हमेशा के लिए मजबूत कर सकते है। और इसे आपका साथी आपसे कभी दूर नहीं होगा।

साथ में टाइम बिताएं

रिलेशनशिप में अगर आप एक दूसरे को टाइम नहीं दे रहे है तो यह आपके रिश्ते को गलत मोड़ पर लेकर जा सकता है। आज के समय़ में सब अपनी जिंदगी पैसा करियर में बिजी हो गए है। जिस कारण वह अपने रिश्ते को समय नहीं दे पाते। इसलिए समय निकाले काम के साथ आपका वह रिश्ता भी जरूरी है।

एक दूसरे को स्पेस दें

हर किसी का अपना थोड़ा पर्सनल स्पेस होता है। अगर आप रिलेशनशिप में है तो अपने साथी के साथ ऐसा व्यवहार न करें कि उन्हें लगे कि आपके साथ रिश्ते में नहीं बल्कि आपके पास नौकरी कर रहे है। कई बार कुछ पर्सनल चीजें होती है। जो व्यक्ति शेयर नहीं कर पाता। तो आप उन पर दवाब न डालें, उनका स्पेस न छीने । 

भरोसा

एक रिश्ते की नींव होती है विश्वास। अगर आपको एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है तो आपका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सकता। एक अच्छे और हेल्दी रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे पर भरोसा होना सबसे जरूरी है। वह कहीं जाए आप भरोसा रखें की वह आपके ही है। और आपको भी अपने साथी के भरोसे को कभी टूटने नहीं दे।

From around the web