अगर आपने की है शादी तो सरकार दे रही जोड़ो को 4 लाख रुपय, बस करना होगा एक काम...

 
अगर आपने की है शादी तो सरकार दे रही जोड़ो को 4 लाख रुपय, बस करना होगा एक काम...

नई दिल्ली: शादी-ब्याह भारी खर्चे का काम होता है। भारत में तो शादियों में जमकर पैसे लुटाए जाते हैं। बेटी के घरवाले तो उसके जन्म के बाद से ही पैसे जमा करने लगते हैं। इसके बाद धूमधाम से बेटी का ब्याह किया जाता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां शादी करने के बदले सरकार कपल को पैसे दे रही है तो? आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जापान में सरकार कपल को शादी के बाद सवा चार लाख रूपये दे रही है। इसके बदले में कपल को शादी कर बच्चे पैदा करने होंगे। ऐसा ऑफर सरकार ने देश की बूढ़ी होती जनसँख्या को ठीक करने के लिए किया है।

लंबे समय के लिए संसद सत्र पर लगाया गया ब्रेक, ये खतरनाक बीमारी बनी वजह...

शादी कर बच्चे पैदा करो और सवा चार लाख रूपये पाओ का ऑफर जापान में सरकार ने लोगों को दिया है। यहां घर बसाने को इक्छुक लोगों को ये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शादी के बाद कपल को बच्चे पैदा करने होंगे। ताकि देश की गिरती जन्म दर कंट्रोल किया जा सके। इस योजना पर सरकार अगले साल अप्रैल के महीने से बड़े पैमाने पर काम करना शुरू करेगी।

सरकार के इस फैसले के पीछे पिछले साल का जन्म दर बड़ा कारण है। पिछले साल जापान में मात्र 8 लाख 65 हजार बच्चों का जन्म हुआ था। ये अब तक का दर्ज सबसे कम आंकड़ा था। इसके कम्पेरिजन देश में पांच लाख 12 हजार ज्यादा बच्चों की मौत हुई। जन्म और मृत्यु दर में फासला काफी ज्यादा था। इस वजह से सरकार भविष्य को लेकर चिंतित है।

मुर्दे से संबंध बनाने के बाद महिला हुई प्रेग्नेंट, चुकानी पड़ी भारी कीमत

साथ ही जापान में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों की संख्या है। आंकड़ों के मुताबिक, 2040 तक यहां 35 प्रतिशत से ज्यादा आबादी बुजुर्ग रह जाएगी। ऐसे में देश का भविष्य अंधकारमय है। इस समय जापान की खराब आर्थिक स्थिति की वजह से युवा शादी से कतरा रहे हैं। उम्र के अंतर को पाटने के लिए ही सरकार ने ये ऑफर युवाओं के सामने रखा है। शादी करने पर कपल को सवा चार लाख रूपये दिए जाएंगे।

इसके लिए कपल को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। शादी कर मुआवजा पाने वाले जोड़ों की उम्र चालीस साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही उनकी कुल कमाई भी 38 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस ऑफर का फायदा उठाने वाले 35 साल से कम के जोड़ों को सरकार 2 लाख 11 हजार की मदद करेगी। अगर उनकी कुल कमाई 33 लाख से कम है तो।

सपने में देखा है ये 3 चीजें तो भूलकर भी दूसरों को न बताये, वरना पड़ेगा पछताना!

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी रिसर्च द्वारा 2015 में किये सर्वे के मुताबिक, जापान में 25 से 34 साल के तीस प्रतिशत कुंवारे और 18 प्रतिशत कुंवारी लड़कियां पैसों की तंगी के कारण शादी नहीं करती। ऐसे में जापान सरकार का ये ऑफर अविवाहितों के मन में शादी की ललक पैदा करने में कारगर साबित हो सकता है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले सालों में देश के जन्म-मृत्य दर में सुधार होगा।

From around the web