अगर आप भी करते हैं कंडोम का इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बात

 
अगर आप भी करते हैं कंडोम का इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बात

रिपोर्ट : रितिका आर्या

नई दिल्ली : कोरोना संकट के बीच लगे लॉकडाउन के बीच कंडोम से जुड़ी कई खबरें सामने आई थी। इसी बीच कंडोम को लेकर जो खबर वियतनाम से सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है। यहां, पुलिस ने एक फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में यूज किए हुए कंडोम बरामद किए हैं। बताया जा रहा है ये सभी कंडोम धोकर रखे हुए थे, जो बोरे में भरकर रखें हुए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम TV ने एक फुटेज चलाई थी, जिसमें ये देखा जा सकता है की बोरे में भरे कंडोम फर्श पर बिखरे हुए हैं। ये कंडोम वियतनाम के बिन डॉन्ग प्रांत के एक वेयरहाउस में हो चि मिन्ह सिटी के पास बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बरामद किए गए इन कंडोम की संख्या करीब साढ़े तीन लाख हैं। इन इस्तेमाल हो चुके कंडोम को पानी में धोकर दोबारा नए कंडोम के रूप में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है इस बरामद किए गए बैग का वजन ही करीब 360 किलोग्राम है।

वहीं इस मामले पर गोदाम के मालिक का कहना है कि उन्‍हें अज्ञात व्‍यक्ति से हर महीने इस्‍तेमाल किए गए कंडोम का बैग मिलता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिस महिला को हिरासत में लिया था उसने बताया की इन इस्‍तेमाल किए हुए कंडोम को पहले तो उबलते हुए पानी में डाला जाता था जिसके बाद इन्हें सुखाया जाता था। इस क्रम के पूरा होने के बाद पैकिंग से पहले इन्हें साफ किया जाता था। जब ये पूरी तैयार हो जाते तो इन्हें दोबारा बेचने के लिए अच्छी तरह से पैक किया जाता था।

हालांकि अब तक ये बात साफ नहीं हो पाई है की अब तक ऐसे कितने कंडोम बेचे जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।

From around the web