पति को धोखा देना पड़ा भारी, अदालत ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

 
पति को धोखा देना पड़ा भारी, अदालत ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

रिपोर्ट : प्राची गुलिया

नई दिल्ली : अब रिश्ता तोड़ना पड़ेगा आपकी जेब पर भारी। ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे है। दरअसल. ऐसी खबर यूएई के फुजैरा से आई है। बता दें कि यहां एक पत्नी ने अपने पति को धोखा दिया जोकि उसी पर भारी पड़ गया। दरअसल, यूएई के फुजैरा में धोखा देने के आरोप में एक महिला को अब अपने पति को 10 लाख 28 हजार रूपये का मुआवजा देना होगा। ये आदेश कोर्ट उन सभी महिलाओं के लिए बनाया है जो अपने पति को धोखा देगी।

दरअसल बीते कई दिनों से इस पति को अपनी पत्नी का व्यवहार बदला बदला सा लग रहा था। जिसके उसने बजह जानने की ठान। जिसके पति की नजर अपनी पत्नी की हर उस हरकत पर रहती थी, जो वह करती थी। जब वह बाहर निकलती थी तो पति ने उसका पीछा करना शुरू किया। जिसके बाद पति को अपनी पत्नी के संबंधों के बारें में पता चला।

आपको बता दें कि इस महिला का संबंध किसी दूसरे पुरूष के साथ था जोकि उसका ब्वॉयफ्रेंड था। महिला रिश्ता छिपाने के लिए महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फैमिली रेस्टोरेंट और परिवार के साथ घूमने वाली जगहों पर जाती थी। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ सभी सबूत इकट्ठे करने शुरू कर दिए। जिसके पति ने सबूतों के साथ अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई और सभी सबूतों को देखते हुए महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को अवैध संबंध रखने का दोषी ठहराया है। जिसके बाद अब पति ने अपनी पत्नी से तलाक की भी मांग की है, और मामला दर्ज करा दिया गया है। तो वहीं दोनों का झगड़ा और बात सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र को भेजा गया था, लेकिन पति किसी भी हालत तुरंत अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था।

जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला पति के पक्ष में सुना दिया है। और तलाक करा दिया है। इसके अलावा उनके तीनों बच्चों की कस्टडी भी पुरूष को दे दी गई है। यह सब होने के बाद पति के आरेप लगाया है कि पत्नी से धोखा खाकर उसके मानसिक सेहत पर असर पड़ा है और इस कारण उसने अपनी पत्नी से मनोवैज्ञानिक क्षति के मुआवजे की मांग की। अदालत से सारी बातें सुनते हुए महिला को उसके पति को हर्जाने के रूप में 10 लाख 28 हजार रुपए देने का आदेश दिया।

From around the web