10 हजार रूपये जीतने का शानदार मौका, जल शक्ति मंत्रालय ने शुरू की यह प्रतियोगिता

नई दिल्ली : पृथ्वी के लगातार जल-स्तर गिरने से सभी चिंतिंत है, जिसे लेकर दुनियां के कई संस्थानों ने भी संकेत दिये थे कि, जल संरक्षण कितना आवश्यक है। क्योंकि अगर जल का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समयों में जल समस्या का सामना करना पर सकता है। आपको बता दें कि इन्हीं समस्याओं को लेकर जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण आंदोलन बनाने को ठाना है, जिसके लिए वो समय-समय पर प्रतियोगिता भी कराती है और लोगों को जागरूक भी।
आपको बता दें कि जल संरक्षण और प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषय पर लोगों तक पहुंचने के उद्देश्य से जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, ने 1 सितंबर, 2020 से 'वाटर हीरो - शेयर योर स्टोरीज' प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में प्रति माह, अधिकतम 10 प्रविष्टियों को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इसका उद्देश्य देश में अपनाई जा रही जल संरक्षण की विभिन्न एवं सर्वश्रेष्ठ तकनीकों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। जिसे लेकर देश में श्रेष्ठतर जल संरक्षण हेतु लोगों का जल प्रबंधन से जुड़ी सफलता की कहानियों से भी परिचित होना आवश्यक है। बता दें कि यह प्रतियोगिता 31 अगस्त 2021 को समाप्त होगी।
आपको बता दें कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को 300 शब्दों और कुछ तस्वीरों के साथ-साथ 1-5 मिनट के एक वीडियो के माध्यम से जल संरक्षण पर अपनी सफलता की कहानी, प्रयास और महत्वपूर्ण योगदान दर्शाने होंगे। प्रतिभागी अपने वीडियो को (अपने यूट्यूब वीडियो के लिंक के साथ) ‘MyGov’ पोर्टल (www.mygov.in) पर साझा कर सकते हैं। ‘MyGov’ पोर्टल के अलावा, प्रविष्टियां ‘waterheroes.cgwb@gmail.com’ पर भी जमा की जा सकती हैं।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को यह सलाह दी जाती है वे कमेंट सेक्शन में पूरा वीडियो अपलोड करने की जगह केवल अपने वीडियो का यूट्यूब लिंक ही साझा करें। आप प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी ‘mygov.in’ और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘jalshakti-dowr.gov.in’ से भी प्राप्त कर सकते है।