इस दौरान करें Exercise, तेजी से घटेगा वजन
Fri, 25 Sep 2020

रिपोर्ट : रितिका आर्या
नई दिल्ली : मोटापा एक ऐसी बीमारी बन चुका है जो बच्चों और बड़ों सभी को अपने शिकार बना रही है। देश की आधी से ज्यादा आबादी मोटापे से परेशान है। ज्यादातर लोग मोटापे को कम करने के लिए जिम का रुख करते हैं तो कई लोग ऐसे हैं जो व्यायाम के जरिए अपने मोटापे को नियंत्रण में करने की कोशिश करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं किस समय व्यायाम करने से तेजी से वजन घटता है।
सुबह के समय एक्सरसाइज के ये है फायदे
- सुबह की एक्सरसाइज आपको फ्रेश तो रखती है साथ ही आपके दिमाग को भी शांत रखता है। सुबह के दौरान की गई एक्सरसाइज से तनाव कम होता है।
- जो महिलाएं सुबह उठकर 45 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करती हैं, उन महिलाओं का ध्यान खाने पीने की चीजों में कम जाता है। ये महिला खुद को एक्टिव और फ्रेश महसूस करती है।
- सुबह के दौरान एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म सहीं नहीं बना रहता है। इतना ही नहीं इससे पूरे दिन कैलोरी भी कम होती रहती है। स्टडी में यह भी सामने आया है कि सुबह के दौरान की गई एक्सरसाइज से नींद अच्छी आती है।
शाम के समय एक्सरसाइज के ये हैं फायदे
- शाम के दौरान एक्सरसाइज करने से ज्यादा फायदा होता है। इस दौरान की गई एक्सरसाइज से वजन तेजी से घटता है।
- शाम के दौरान किये गये व्यायाम से सेहत को नुकसान कम होता है। हालांकि सोने से पहले व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे नींद न आने की परेशानी होने लगती है।
- वजन घटाने के लिए यह जरूरी है कि आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। नियमित रूप से की गई एक्सरसाइज से तनाव कम होता है साथ ही शरीर को भी कई फायदे होते हैं।