शादी होने के बाद भी वर्जिन रह जाती है यहां की महिलाएं, नहीं हो पाता है संभोग

नई दिल्ली : कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि Sex is a basic need of human life, basic need of human life, यानी जिस कदर मानव जीवन के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह शरीर के लिए संभोग करना भी जरूरी है। आपको बता दें कि अपने शरीर के इस पूर्ति के लिए कई बार लड़के और लड़कियां बिना शादी के ही शारीरिक संबंध बनाते है और इसे अपनी जरूरत कहते है। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां के अधिकतर पुरूष और महिलाएं शादी होने के बाद भी वर्जिन है।
आप समझ सकते हैं जब लोग शादी के बाद भी वर्जिन हैं तो वहां के कुंवारें लड़के और लड़कियां कैसी होंगी। यानी की वो भी वर्जिन। जी हां, इसी कारण जापान में नवयुवकों से अधिक वृद्ध लोगों की संख्या हो गई है, जो सरकार के लिए बेहद का चिंता विषय है। इन्हीं कारणों से जापान में बच्चों की जन्म दर में भी गिरावट आ रही है।
मैरिको नाम की महिला का कहना है कि वे अपनी एक दोस्त को लेकर चिंतित है। क्योंकि उनकी दोस्त बच्चा चाहती हैं, लेकिन उनका पति कभी सेक्स करना नहीं चाहता। मैरिको खुद भी पति और बच्चे चाहती हैं, लेकिन पार्टनर की तलाश पूरी नहीं हो रही है।
चुओ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मसाहिरो यामडा कहते हैं कि संभवत: जापान के 25 फीसदी युवा सिंगल ही रहेंगे और पूरी जिंदगी शादी नहीं करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में पिछले तीन दशक में सिंगल लोगों की आबादी काफी अधिक बढ़ गई है।
आपको बता दें कि जापान में भी भारत की तरह ऐसी परंपरा रही है कि महिलाएं घर का काम संभालें और पुरुष कमाएं। लेकिन देश की इकोनॉमी अच्छी नहीं होने की वजह से महिलाओं को कमाने वाले अच्छे पार्टनर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, देश में काफी लोग इसलिए भी सिंगल रहते हैं क्योंकि अधिक काम की वजह से उनके पास खाली वक्त ही नहीं रहता।
2015 जनगणना के अनुसार, 1992 के मुकाबले, देश में 18 से 39 साल के युवाओं में, सिंगल महिलाओं की संख्या 22 लाख अधिक हो गई है और सिंगल पुरुषों की संख्या 17 लाख बढ़ गई है। बता दें कि फिलहाल जापान की कुल आबादी करीब साढ़े बारह करोड़ है।