शर्मनाक: मां ने किया तलाक देने से इंकार, तो बेटे ने किया मां की निर्मम हत्या

 
शर्मनाक: मां ने किया तलाक देने से इंकार, तो बेटे ने किया मां की निर्मम हत्या

नई दिल्ली: अभी तक आपने तलाक संबंधित ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिसमें पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंध ना होने पर दोनों अलग होना चाहते है। इस दौरान कई बार यह मामला आपसी झगड़ा, मारपीट या क्राइम तक जा पहुंचता है। हालांकि कई मामलों में ये निर्णय कोर्ट या पंचों के निर्णय से सामने आता है। इन सभी से अलग देश की राजधानी दिल्ली से इसी से मिलीजुला का एक खबर सामने आया है। जहां एक बेटे ने तलाक ना देने पर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी।

आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करके जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका अपनी बेटी और बेटे के साथ आउटर दिल्ली के एक इलाके में रहती थी, जो करीब साढ़े तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। तलाक केस कोर्ट में है। पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं है।

पुलिस के अनुसार, मृतका का बड़ा लड़का उसके पति के साथ रहता था। मृतका की लड़की ने अपने बयान में कहा कि इस तलाक के पीछे बड़ा लड़का अपनी मां को वजह मानता था और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने (बड़े लड़के) अपनी मां पर तलाक के पेपर पर साइन करने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर की रात को बड़ा लड़का अपनी मां के घर खाना खाने आया था। रात हो गई और उसने (बड़े लड़के) अपनी मां से पिता के घर छोड़ने की बात कही। मृतका और उसका लड़का रात करीब 12.40 पर घर से निकले। इसके बाद मृतका कभी भी घर लौटकर नहीं आई। उसकी लाश 1 दिसंबर को सुबह मिली।

लाश मिलने के बाद मृतका की लड़की ने अपने बड़े भाई को कई बार फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ जा रहा था। जिसके बाद तहकीकात में पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि तलाक की वजह से बड़े बेटे पर उसके दोस्त तंज कसते थे, इस वजह से उसने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद बड़े लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।

From around the web