शर्मनाक : 25 वर्षीय महिला के साथ 139 लोगों ने किया बलात्कार

 
शर्मनाक : 25 वर्षीय महिला के साथ 139 लोगों ने किया बलात्कार

नई दिल्ली : प्रशासन और सरकार द्वारा सख्त कानून बनाने के बावजूद भी महिला उत्पीड़न, महिला शोषण और महिला अत्याचार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रहीं है, जिन पर अंकुश लगाने में ना सरकार कामयाब हो पा रहीं है, ना प्रशासन और ना समाज के ठेकेदार। एक ऐसा ही मामला हैदराबाद के तेलंगाना से सामने आया है, जहां 25 वर्षीय महिला के साथ 139 लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि यह आरोप महिला ने लगाया है। महिला के अनुसार, विवाह के एक साल बाद ही 2010 में उसका तलाक हो गया था। उसने शिकायत में कहा कि उसके पूर्व पति (Ex-husband) के कुछ परिजनों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने अपने शिकायती पत्र में बताया कि बीते वर्षों में अलग-अलग स्थान पर 139 लोगों ने उसका रेप किया और धमकी दी। आरोपियों की डर के कारण वह पिछले कई सालों तक चुप रहीं, लेकिन अंत में किसी तरह हिम्मत कर उन्होंने यह शिकायत दर्ज करवाया।

आपको बता दें कि महिला की इस शिकायत के बाद पुंजागुट्टा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद महिला को जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि पिछले साल ही महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया गया था, जिसमें 4 आरोपियों की पहचान हुई थी। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि पुलिस तफ्तीश के दौरान भागने और फायरिंग करने के कारण ये सभी पुलिसिया एनकाउंटर में ढेर हो गये।  

बता दें कि महिला से बलात्कार पर भारत दंड संहिता (India Penal Code) में 376 375 के तहत सजा का प्रावधान(Provision of punishment) है।

From around the web