भूलकर भी अपने पार्टनर के साथ ना करें ऐसी हरकत, वरना छोड़ भागेगी

 
भूलकर भी अपने पार्टनर के साथ ना करें ऐसी हरकत, वरना छोड़ भागेगी

रिपोर्ट : प्राची गुलयानी

नई दिल्ली : अक्सर देखा जाता है कि कपल एक दूसरे के साथ बहुत मस्ती करते है उनकी टांग खिचते है और गुस्सा होने पर मनाते भी है। ये तो हर किसी में होता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लड़के ये शिकायत करते है कि उनकी गर्लफ्रेंड छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती है। लड़को को लिए तो ये आम बात होती है लेकिन लड़कियों के लिए अहम बात होती है। तो आज हम बताने जा रहे है ऐसी 6 बाते जो आपको भूलकर भी नहीं करनी है। उससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

तुलना

आप कभी भी भूलकर भी अपनी साथी की तुलना किसी दूसरी लड़की से न करें। आपने भले ही ये बात उसे मजाक में कही होगी लेकिन ये बात उसके दिल को चुभ सकती है। 

सहेली में दिलचस्पी

कभी भी अपनी साथी की सहेली के साथ ज्यादा न गुले मिले भले आपका इरादा सही हो, लेकिन आपकी साथी को गलत लग सकता है। आपका उसकी सहेली से मात्र बात करना गर्लफ्रेंड की सहेलियों में दिलचस्पी रखना सोचा जा सकता है। जिससे दोनों के रिश्ते खराब हो सकते है। और वह आपको गलत समझ सकती है। उसे लगेगा है कि आप उसके लिए सीरियस नहीं हैं।

शक

कोई भी रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी चीज है भरोसा। अगर आप किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में है तो सबसे पहले उस पर भरोसा कीजिए। उसकी जिंदगी में आपके अलावा भी खास लोग हो सकते है दोस्त आदि। इसलिए उसे बार-बार शक की नजर से न देखें उसे बुरा लग सकता है। 

एक्स ब्वॉयफ्रेंड का पूछना

आप उसके अतीत के बारे में न पूछे जब तक वह खुद न बताए। जैसे उसका अपने एक्स के साथ कैसा रिश्ता था कितने करीब आदि। ये बाते उसे बुरी लग सकती है। 

हर बार इंतजार कराना--

आप जब भी उसके साथ घूमने जाए तो ज्यादा देर से न आए। अक्सर लड़कियों को लड़कों का इंतजार करना बहुत बुरा लगता है। इसलिए कोशिश करें समय पर पहुचे। आपका देर से आना उसे नाराज कर सकता है.

कंजूसी

अपनी साथी के सामने कंजूसी करने से बचें और उसे पैसे खर्च न करने दें। ऐसा नहीं की आप फिजूलखर्ची कर उसे खुश करने की कोशिश कर रहे है। जहां जरूरत है वहां जरूर खर्च करें।

From around the web