घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, होगा नुकसान

रिपोर्ट : रितिका आर्या
नई दिल्ली : बहुत से लोगों को अपने घर को सजाने-सवारने की आदत होती है। ये लोग अक्सर बाजारों से नई-नई चीजें लाकर घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं लेकिन इन चीजों के खराब होने के बाद भी कुछ लोग इन्हें घर से बाहर फेंकने की बजाय घर मे ही रख लेते हैं। ये चीजें जाने अनजाने में लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम करती हैं। ये चीजें घर की आर्थिक उन्नति को रोक देती हैं साथ ही नकारात्मकता भी भर देती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है ये चीजें...
1. वास्तुशास्त्र के मुताबिक, घर में टूटी हुई कुर्सी या मेज को नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की आर्थिक तरक्की में रुकावटें आती है।
2. कहते हैं कि घर में फटे-पुराने कपड़े भी मन में बुरे विचार लाते हैं। ऐसे में पुराने कपड़ों को घर में रखने की बजाय दान कर देना ही शुभ होता है।
3. घर में टूटे हुए या खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी रखना शुभ नहीं होता। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही लक्ष्मी का आगमन भी रुक जाता है।
4. घर में लगे मकड़ी के जाले भी शुभ नहीं होते। ऐसा माना जाता है कि मकड़ी के जाले अच्छे दिन भी खराब दिनों में बदल देते हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई का खास खयाल रखें।
5. घर में कभी भी युद्ध की तस्वीरें, नटराज की तस्वीर, ताजमहल की तस्वीर और डूबते जहाज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन तस्वीरों से पारिवारिक कलेश होता है। इसके साथ ही घर की सकारात्मक ऊर्जा नकरात्मक ऊर्जा में भी बदलती है।
6. वास्तु में बंद पड़ी हुई या टूटी हुई घड़ी को शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि बंद या खराब घड़ी प्रगति में बाधक होती है। इसलिए घड़ी को ठीक करा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर निकाल देना चाहिए।