इन चीजों को खाने के बाद गलती से भी न पीएं पानी, जानें

 
इन चीजों को खाने के बाद गलती से भी न पीएं पानी, जानें

रिपोर्ट- रितिका आर्या

पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है ये तो सभी जानते हैं। हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 6 गिलास पानी पीना चाहिए ताकि शरीर को प्याप्त पानी मिल सके लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ चीजों को खाने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए।  

भुने हुए चने खाने के बाद- भुने हुए चने खाने या फिर चने की चाट खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि पानी पीने के कारण पेट में पहुंचे चने ठीक प्रकार से पच नहीं पाते। पाचन डिस्टर्ब होने के कारण पेट में दर्द की समस्या होने लगती है।

अमरूद खाने के बाद- अगर आप भी नमक-मिर्च लगाकर अमरूद खाते हैं तो उसके बाद पानी न पीएं। ऐसा करने से पेट में दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। ऐसा अमरूद के बीजों के कारण होता है।

आइसक्रीम खाने के बाद- बहुत से लोग आइसक्रीम खाने के बाद पानी पी लेते हैं जो कि गलत है। कभी भी आइसक्रीम खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। आइसक्रीम खाने के करीब 10 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

चाय पीने के बाद पानी ना पिएं- चाय या कॉफी पीने के बाद भी अक्सर लोगों का मन पानी पीने का करता है। बहुत से लोग तो चाय के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं लेकिन हमेशा चाय या कॉफी पीने के 20 से 25 मिनट तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र में परेशानी सामने आती है।

फल खाने के तुरंत बाद- कभी भी केला, चीकू, नाशपाती, सेब, अनानास, अनार जैसे फलों को खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर फलों में शुगर कंटेंट होता है या साइट्रिक एसिड होता है। मीठे फल खाते ही पानी पीने से आपको अपच, खांसी या शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है। जबकि खट्टे फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में दर्द, खराश इत्यादि समस्या हो सकती है।

इस बात को आप इस तरह समझ सकते हैं कि पानी में नींबू निचोड़कर पीना अलग बात होती है और नींबू चाटने के बाद पानी पीना अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। हां, आंवला खाने के बाद आप पानी पी सकते हैं। लेकिन यह भी जान लें कि आंवला फल और सब्जी दोनों में आता है। आंवला खट्टा नहीं होता बल्कि इसका स्वाद कसैला होता है। आंवले का बीज नहीं खाया जाता और इसके गूदे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही इसके औषधीय गुण इसे एक अद्भत जड़ी-बूटी बनाते हैं।

मूंगफली खाने के बाद- मूंगफली खाने के बाद पानी पीने का मन करता है। क्योंकि मूंगफली खाने के बाद मुंह सूखा-सूखा हो जाता है। लेकिन मूंगफली खाने के तुरंत बाद यदि आप पानी पी लेंगे तो आपको खांसी की समस्या हो सकती है। इसलिए मूंगफली खाने के कम से कम 20 मिनट बाद पानी पिएं।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी- -हम सभी जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है और अपच के कारण पेट में गैस या दर्द की समस्या हो जाती है। कुछ लोगों को पेट में देर तक भारीपन बना रह सकता है।

From around the web