नहीं देखी ऐसी अनोखी मछली, इंसानों की तरह हैं होंठ और दांत

नई दिल्ली : देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें हैं जिनसे लोग अंजान हैं। इन चीजों के सामने आने पर लोगों का हैरान होना आम है। बात करें समुद्री जीवो की तो उनकी खूबसूरती किसी से कम नहीं होती। समुद्र में कई एक नहीं बल्कि हजारों, लाखों तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं, जो अपने आप में ही खास होते हैं। ये जीव अपने आप में काफी खास होते हैं उनकी अपनी विशेषताएं अपने अलग गुण होते हैं जो इन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं। कई बार इन अजीबो-गरीब चीजों का सामने आना इंसानों को चकरा सा देता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मलेशिया से जहां एक मछली की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इस वायरल हो रही मछली की तस्वीर ने ना सिर्फ लोगों को हैरान कर दिया है बल्कि कई लोग तो इसे इस पर मजाकिया कमेंट भी करने लगे हैं।
bibir dia lagi seksi dari aku 😭 pic.twitter.com/zzq8IPWzvD
— RaffNasir• (@raff_nasir) July 2, 2020
बता दें, मछली के तस्वीरों को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मछली की तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि इस अनोखी मछली के होठ बिल्कुल इंसानों से मिलते जुलते हैं इतना ही नहीं वैज्ञानिक भी इस मछली के होठों को देख कर हैरान हो गए हैं कि आखिर इनके होठ बिल्कुल इंसानों जैसे कैसे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि मछली में वास्तविक दांतों और होंठों के साथ 'इंसान जैसी' विशेषताएं होती हैं। इस मछली को ट्राइगरफिश नाम दिया गया है। यह आम तौर पर दक्षिण पूर्व एशियाई जल निकायों में पाई जाती है। इसके जबड़े काफी मजबूत होते हैं। इस मछली के होंठ, और इंसानों जैसे दांत होते है। उसकी तस्वीरें किसी को भी चकरा देने के लिए पर्याप्त है।
एक शख्स ने ट्विटर पर इस असामान्य मछली की फोटो पोस्ट की जिसके बाद से ये लगातार वायरल हो रही है। कई लोगों ने इसकी विशेषताओं को देखते हुए उसे तरह तरह से फ़ोटोशॉप कर रहे हैं जो काफी मजेदार हैं। ट्विटर पर पोस्ट करते ही ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।