करोड़पति बनने के बावजूद भी कंगाल रह गया युवक, हुआ बड़ा धोखा

नई दिल्ली : अभी तक आपने कौन होगा करोड़पति जैसे कई सीरियल देखें होंगे, जो साधारण से साधारण लोगों को क्वीज प्रतियोगिता के जरिये करोड़पति बनाती है। हालांकि इस सीरियल पर भी कई बार धोखा देने का आरोप लग चुंका है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी तरफ इंडोनेशिया से एक ऐसी खबर आई है, जिसने रातों-रात सुर्खियां बंटोर ली। दरअसल इंडोनेशिया में एक युवक के घर पर भगवान ने पैसों की बरसात कर दी, वो भी करोड़ों की। और उसने खुद के साथ धोखा देने का आरोप लगाया।
दरअसल, 33 साल के इस युवक के घर को छेद करता हुआ आसमान से कुछ वजनीदार सामान आकार गिरा, जो बेहद चमकीला था। जिसकी कीमत 14 करोड़ रूपये थी। अब आप सोच रहें होंगे की वो वस्तु कौन है, जिसकी कीमत इतनी है, जो आसमान से आ गिरी। आपको बता दें कि वो वस्तु थी उल्कापिंड, जो जोसुआ नामक युवक के घर के छत में छेद करते हुए 15 सेंटीमीटर तक जमीन में धंस गया था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, ये उल्कापिंड 4.5 बिलियन साल पुराना है और जो बेहद दुर्लभ सीएम 1/2 कार्बनएशियस कोन्ड्राइट उल्कापिंड बताया जा रहा है। इसकी कीमत 853 डॉलर्स प्रति ग्राम आंकी गई है यानी इस उल्कापिंड की कुल कीमत तकरीबन 14 करोड़ रुपये थी। जिसकी खबरें विदेशी मीडिया में छा गई, और जोशुआ के करोड़पति बनने की खबरें चलने लगी।
वहीं जोशुआ का कहना है कि वो करोड़पति नहीं बना है। विदेशी मीडिया में उसके करोड़पति बनने की खबरें झूठी हैं और उसके साथ धोखा हुआ है। जोशुआ ने कहा कि उसे इस दुर्लभ उल्कापिंड के सिर्फ 10 लाख रुपये ही मिले हैं। जोशुआ ने कहा कि उसने अपने सारे पैसे परिवार की मदद करने में और एक चर्च को बनवाने में खर्च कर दिए हैं।
आपको बता दें कि जोशुआ ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस उल्कापिंड के बारे में बताया था, लेकिन अब वह खुद को ठगा महसूस कर रहा है।