कोरोना के बीच चिकनगुनिया भी गंभीर बीमारी, ऐसे करें अपने बुखार की पहचान

रिपोर्ट: रितिका आर्या
नई दिल्ली: चिकनगुनिया एक ऐसी महामारी है जो बरसात के मौसम में ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इस बीमारी के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गवा देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं चिकनगुनिया एक ऐसी बीमारी है जिसे अगर आप चाहे तो घर बैठकर इसका इलाज कर सकते हैं। आप डॉक्टर की सलाह लेकर घर पर ही अपना इलाज कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इस बीमारी के लक्षण और कैसे कर सकते हैं आप इससे खुद का बचाव।
क्या है इसके लक्षण-
* चिकनगुनिया के लक्षणों की बात करें तो इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार शामिल है। इस बीमारी के होने पर व्यक्ति का तापमान 102 से 104 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और यह बुखार हफ्ते भर या 10 दिनों तक व्यक्ति के शरीर पर बना रहता है।
* जोड़ों में तेज दर्द होना भी इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है। चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द होता है जिससे शरीर हिलाते वक्त आपको दर्द का अनुभव होता है। यह दर्द भी कई दिनों तक रहता है। कई लोगों को तो जोड़ों में दर्द के साथ ही सूजन की शिकायत भी होने लगती है।
* चिकनगुनिया होने पर शरीर पर लाल चकत्ते होते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर किसी व्यक्ति पर यह लक्षण नजर आए। चिकनगुनिया होने पर सामान्य तौर पर ये चकत्ते हथेली और जांघों में देखने को मिल जाते हैं।
* तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द, चक्कर आना और उल्टी महसूस होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। अगर ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो सबसे पहले किसी अच्छे लैब से ब्लड टेस्ट कराएं और सही जगह रिपोर्ट चेक कराएं।
* चिकनगुनिया वायरस जनित बीमारी है और ये इंफेक्टेड Aedes मच्छरों के काटने से फैलता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचकर रहें। अपने आस-पास सफाई रखें। पूरे कपड़े पहनें और सतर्क रहें। होम्योपैथ में eupatperf 200 नाम की एक दवा है। ये दवा चिकनगुनिया होने की आशंका को कम करती है।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि चिकनगुनिया हो जाने पर अस्पताल जाना ही एकमात्र उपाय है लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टर के संपर्क में रहना जरूरी है लेकिन घर पर रहते हुए भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
चिकनगुनिया की कोई स्पेसिफिक मेडिसीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में डॉक्टर की दी हुई दवा ही लें। खुद से इलाज करने से बचें और कोई भी दवा न खाएं। इस वायरस के लिए कोई वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है। घर पर रहें और जितना ज्यादा हो सके आराम करें। इस दौरान आराम करना सबसे ज्यादा जरूरी है। चिकनगुनिया में अक्सर लोगों को डी-हाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें। लिक्विड डाइट लेना भी फायदेमंद रहेगा।