Chanakya Niti : इन आदतों के कारण नहीं मिल पाता लक्ष्मी का साथ

 
Chanakya Niti : इन आदतों के कारण नहीं मिल पाता लक्ष्मी का साथ

रिपोर्ट : रितिका आर्या

नई दिल्ली : Aacharya Chanakya (आचार्य चाणक्य) ने धन दौलत और लक्ष्मी को लेकर नीति ग्रंथ के तीसरे अध्याय के 21 वें श्लोक में कुछ बातें कही हैं। चाणक्य का कहना है कि लक्ष्मी चंचल होती है। इंसान की गलती लक्ष्मी को उनसे दूर ले जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इंसान को कौन सी आदतें उसे लछमी से दूर ले जाती है।

* पैसे के बिना इस समय जीवन जीना नामुमकिन नहीं है। ऐसे में हमें गलत आचरण से बचने की जरूरत है। चाणक्य का कहना है कि इंसान का स्वभाव सौम्य होना चाहिए। गुस्से के कारण लक्ष्मी उनके साथ नहीं ठहरती क्योंकि गुस्से में व्यक्ति सही फैसला नहीं ले पाता और खुद को बर्बाद कर देता है।

* दूसरे इंसानों की इज्जत करने वाले लोगों के पास लक्ष्मी हमेशा बनी रहती है क्योंकि दूसरों का सम्मान कर लक्ष्मी प्रसन्न होती है। हमेशा दूसरों का सम्मान करना चाहिए। जो लोग दूसरों को अपमानित करते हैं वह व्यक्ति हमेशा दुखी रहते हैं क्योंकि लक्ष्मी उनसे नाराज रहती है। यही वजह है कि चाणक्य ऐसी आदतों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

* लालची व्यक्ति कभी सफल नहीं होता। ऐसे में चाणक्य ने हमेशा लालच से दूर रहने के लिए कहा है। लालच भी एक बुरी आदतों में से एक है। चाणक्य कहते हैं कि लालची इंसान दूसरों का भला नहीं कर सकता। ऐसे लोगों से भी लक्ष्मी दूर रहती है।

* धन के आने पर व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए। पैसे पर घमंड करने वाले व्यक्ति से लक्ष्मी माता दूर हो जाती हैं। चाणक्य के मुताबिक धन के प्राप्त होने पर ज्यादा उत्साहित होने के बजाए उसे सही जगह इस्तेमाल करने के बारे में सोचना चाहिए।

From around the web