क्या आप तैयार है ? रिश्ते को संभालने के लिए, पहले खुद से करें ये सवाल

रिपोर्ट : प्राची गुलियानी
नई दिल्ली : आज के समय में लोग उलझे रिश्तों को सुलझाने में खुद ही उलझ गए है कि वो खुद से क्या चाहते हैं ये तय कर पाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बात जब रिश्ते और साथी की आती है तो समस्या और भी बढ़ जाती है। वह समझ नहीं पाते की वह करना क्या चाहते है। किसी के साथ रिश्ते में आना मुश्किल नहीं है लेकिन उसे लंबे समय तक बरकरार रखना जरूरी है। जिस कारण आप यह नहीं समझ पाते की आपको कैसा पार्टनर चाहिए, उससे क्या उम्मीदें हैं, उसके साथ रहना भी चाहते हैं या नहीं, एक दूसरे को कितना समझते हैं ऐसे कई सवाल दिमाग में आते है जिनका जवाब कई लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं होता। जिंदगी में यह रिश्ता बहुत खास होता है अगर आप भी किसी को लाइफ पार्टनर बनाने की सोच रहे है तो एक बार इन सवालों पर विचार जरूर करें—
राय जाने—
किसी को भी अपना पार्टनर बनाने से पहले इस बात को खुद से पूछ लें कि आप जिंदगी में चाहते क्या है? इस बारे में अपने पार्टनर से भी बात करें कुछ लोग शुरुआती दौर में शादी या भविष्य में होने वाली संतान के बारे में बात करना पसंद नहीं करते लेकिन यह जानना आपके लिए जरूरी है। इसे आपको भविष्य में फैसले लेने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मन की सुने—
कई बार आपका दिल कुछ चीजों को करने के लिए मना करता है लेकिन आप मन की नहीं सुनते और उसे अनसुना कर देते है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई पसंद आता है, लेकिन किसी सोच में पड़कर आप आगे नहीं बढ़ते। और कई बार आपको कोई पसंद तो आता है लेकिन आपका मन उसे सही नहीं मानता। इसलिए कभी भी मन की बात को अनसुना न करें।
मतभेद को सावधानी से संभालें
हर रिश्ते में प्यार के साथ झगड़े होते है। कोई भी इंसान किसी के लिए परफेक्ट नहीं होता है। हो सकता है कुछ चीजों में पर आप दोनों की सोच एक जैसी हो, लेकिन सब में हो ये थोड़ा मुश्किल है। इसलिए मतभेदों को समझना और संभालने का तरीका आपको आना चाहिए। लड़ने से अच्छा उसे समझे। यह संभव है कि आप किसी बात पर बिल्कुल भी एकमत न हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप लड़ने लग जाए। बात सुलझ सकती है। उसके लिए रिश्ता खराब न करें।