इम्यूनिटी बढ़ाने के 5 दमदार उपाय, जानिए क्या है वो उपाय

नई दिल्ली : कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर प्रसार लिए है। कोरोना के कारण दुनियाभर में तबाही मची हुई है। कोरोना के प्रकोप के कारण बड़े-बड़े देशों की आर्थिक कमर टूट गई है। अभी तक दुनियाभर में करीब 6 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा बैठे है। जबकि करीब 1.46 करोड़ लोग इस वायरस के संक्रमण से जूझ रहे है। तो वहीं इस वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन भी नहीं बन पाई है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढ रहे है। जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक फिलहाल हर किसी व्यक्ति को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना जरूरी है। इसलिए इससे बचने के लिए आज हम कुछ खास उपाय बताने जा रहे है। इससे आप जल्द से ठीक हो जाएगे।
1) पूरे दिन केवल गर्म पानी का सेवन करें, ठंडे पानी को पीने से बचे। आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी पीने से जठराग्नि सही रहती है और व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता है।
2) हर रोज कम-से-कम 30 मिनट प्राणायाम करें। हो सके तो दिन में दो टाइम सुबह शाम करें। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां दूर रहती है।
3) इस दौर में हो सके तो ज्यादा से ज्यादा घर का खाना खाए और खाना पकाते समयरोज हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का प्रयोग करें। लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं ज्यादा मात्रा में मसालों का इस्तेमाल नुकसानदेह होता है।
4) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप प्रतिदिन सुबह-सुबह एक चम्मच यानी करीब 19 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन भी कर सकते है। और जिन लोगों को मधुमेय की समस्या है, वह शुगरफ्री च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं।
5) कोरोना से जंग में काढ़ा भी अहम भूमिका निभता है। इस काढ़े को आप आसानी से घर में बना सकते है और दिन में एक से दो बार इसका सेवन करें। इससे बनाने के लिए आपको तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ और मुनक्के की जरूरत होती है। इन सबका काढ़ा बना कर आप पी सकते है। साथ ही अपनी जरूरत के हिसाब से गुड़ या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।