3 -3 हजार के जुर्माने के साथ 15 बकरियां गिरफ्तार, लगा है ये आरोप

रिपोर्ट : रितिका आर्या
नई दिल्ली : आपने अबतक बदमाशों, चोर या फिर हत्यारों को जेल में बंद या पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने की बात तो सुनी होगी लेकिन क्या कभी आपने यह सुना है कि बकरियों को गिरफ्तार किया गया हो। अगर नहीं। तो कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है तेलंगाना से। यहां एक दो नहीं बल्कि 15 बकरियों को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं इन हर एक बकरियों पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बकरियों पर 3 हजार का जुर्माना और इन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया है। तो बता दें, इन बकरियों पर पौधा खाने यानी चरने का आरोप लगा है। इस आरोप में ही इन्हें गिरफ्तार किया गया है और इन पर जुर्माना लगाया गया है।
दरअसल, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में अधिकारियों ने इन 15 बकरियों को पौधे खा लेने के अपराध में बंदी बनाया गया है। बाद में हिरासत में ली गई इन बकरियों पर 3 हजार रुपये के जुर्माने के साथ ही इन्हें थप्पड़ भी मारा गया है।
रिपोर्ट की माने तो इन 15 बकरियों ने भद्रादि कोठागुडेम जिले के येल्लैंडू में पौधा रोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों को खा लिया था जिसके बाद इन 15 बकरियों को हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है जब येल्लैंडू में कुछ बकरियों को नगरपालिका के कर्मचारियों ने पौधों को नुकसान पहुंचाते देखा तो अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 बकरियों को गुरुवार को पकड़ लिया और बाकी की 6 को शुक्रवार को हिरासत लिया। इन सभी 15 बकरियों को अब नगर पालिका कार्यालय में रखा गया है। कर्मचारी उन्हें खाना खिला रहे हैं। बकरियों के मालिक को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन कोई भी अब तक बकरियों को लेने नहीं आया है।