विरोध के बाद बस स्टॉप पर निर्माणाधीन संरचना में बदलाव
मैसूर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदू कार्यकर्ताओं और मैसूर के भाजपा सांसद कोडागु प्रताप सिम्हा द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद कर्नाटक के अधिकारियों ने शहर में बस स्टॉप के ऊपर बनाई जा रही संरचना में बदलाव कर दिया है।
Tue, 15 Nov 2022


कार्यकर्ताओं और सांसद ने दावा किया कि बस स्टॉप पर बनाए जा रहे गुंबद इसे एक मस्जिद का रूप दे रहे थे।
अब इसमें बदलाव कर गुंबदों पर एक कलश बना दिया गया है।
बस स्टॉप मैसूर के कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।
सांसद ने गुंबद जैसे ढांचे को गिराने के लिए चार दिन का समय दिया था।
उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें नहीं तोड़ा गया तो वह खुद जेसीबी से इसे ढहाएंगे।
--आईएएनएस
सीबीटी/एसकेपी