राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से मध्यप्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 15 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे जबलपुर आएंगी और वहां से दोपहर 12.25 पर शहडोल पहुंचेंगी। लालपुर (शहडोल) में जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्वारा इस दौरान मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट को आधिकारिक तौर पर लागू भी किया जाएगा। राष्ट्रपति दोपहर तीन बजे शहडोल से प्रस्थान कर अपरान्ह तीन बजकर 55 मिनट पर जबलपुर और वहां से शाम पांच बजकर 25 बजे भोपाल पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू शाम साढ़े छह बजे राजभवन, भोपाल से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रातापानी, औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन परियोजना (एनएच-46) और रक्षा मंत्रालय की ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में मेक्सिमम माइक्रोवाइल कंटेनमेंट लेबोरेट्ररी (बीएसएल 4) का वर्चुअली शिलान्यास करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू 16 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भोपाल से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
--आईएएनएस
एसएनपी/एसजीके