बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले, कई कांग्रेस के नेता हमारे संपर्क में
Sat, 12 Nov 2022


उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ में वार्ता चल रही है जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनका कहना है कि भाजपा का लगातार कुनबा बन रहा है जिस तरह से विकास कार्य हो रहा है। ऐसे में दूसरे दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे है उस कड़ी में जल्द ही कांग्रेस पार्टी के भारी तादाद में सीनियर पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के किसी भी सीनियर पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के भारी तादात में कार्यकर्ता जल्द भाजपा में शामिल होंगे।
--आईएएनएस
स्मिता/एएनएम