ऑटोमोबाइल मार्केट में Mahindra जल्द करने वाली है बड़ा उलटफेर, ला रही है 200km रेंज वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक Flying Car!

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

Mahindra Motors ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी मजबूत और पावरफुल गाड़ियों के लिए जानी जाती है। इस कंपनी की लगभग हर एक गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। महिंद्रा की हर एक SUV लॉन्च के साथ ही भारतीय मार्केट में छा जाती है।

हालांकि अब Mahindra Motors भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में बड़ा उलटफेर करने वाली है। दरअसल, कंपनी जल्द ही भारत में पहली इलेक्ट्रिक Flying Car को लॉन्च करने वाली है, जो ऑटोमार्केट की दशा ही बदल देगी।

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स हैंडल पर इस कार की पहली तस्वीर पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी है कि Mahindra की ये Electric Flying Car अगले साल तक भारत में एंट्री मार सकती है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने इस कार के फीचर्स के बारे में भी खुलासा किया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ –

Anand Mahindra का एक्स पोस्ट

दरअसल, Anand Mahindra ने अपने एक्स हैंडल पर इस फ्लाइंग कार की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

“ईप्लेन कंपनी। अगले साल तक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी बनाने के लिए IIT Madras में एक कंपनी बनाई जा रही है…IIT Madras दुनिया के सबसे रोमांचक और सक्रिय इनक्यूबेटरों में से एक बन गया है। उनके और पूरे भारत में महत्वाकांक्षी इनक्यूबेटरों की तेजी से बढ़ती संख्या के लिए धन्यवाद, अब हमें ऐसे देश के रूप में नहीं देखा जाता है जहां वास्तविक नवप्रवर्तकों की कमी है…साहसी आकांक्षाएं मायने रखती हैं। कोई सीमा स्वीकार न करें।”

Mahindra Electric Flying Car फीचर्स

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में Mahindra Electric Flying Car के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार ये कार सिंगल चार्ज में 200km तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। साथ ही ये 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी, जो 200 किलोग्राम तक का वजह उठा पाएगी।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.