आज के दौर में भारतीय मार्केट में क्रूजर बाइक्स की लोगों के बीच कितनी दीवानगी है ये हम सभी जानते हैं। उसमें भी युवा लोग बेस्ट से बेस्ट क्रूजर बाइक्स को खरीदना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी आसान कीमत पर एक धांसू क्रूजर बाइक चाहते हैं, तो Jawa 42 Bobber आपके लिए बेस्ट विकल्प बन सकती है। ये दमदार बाइक कीमत में भी कम है और फीचर्स से लेकर लुक तक में बेहद शानदार है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –
फीचर्स मिलेंगे एकदम खास
बात अगर Jawa 42 Bobber के फीचर्स की करें तो इस क्रूजर बाइक में आपको सुविधा के लिए आकर्षक रेट्रो लुक के साथ आरामदायक सीट, लो-स्लंग सीट, चौड़े हैंडलबार और टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक मिल जाता है। इसके साथ ही इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है, जो डुअल चैनल एबीएस से लैस है। इसके अलावा भी इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, नेविगेशन, और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे बेहद खास फीचर्स मिलते हैं जो इसे और भी एट्रैक्टिव बनाते हैं।

महाबली इंजन के साथ शानदार माइलेज
जानकारी के लिए बता दे कंपनी ने धांसू परफॉर्मेंस के लिए Jawa 42 Bobber मे 334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया है, जो 29.51bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं इस क्रूजर बाइक में ट्रांसमिशन के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बता दें कि ये तगड़ी क्रूजर बाइक लगभग 30-35 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देने में भी सक्षम होगी।
कीमत होगी किफायती
Jawa 42 Bobber Ki सभी खुबियों को जानने के बाद इसकी कीमत के बारे में जानते हैं। Jawa की इस बेहतरीन क्रूजर बाइक को आप भारतीय मार्केट में महज 2.10 लाख रुपए (एक्सशोरुम) से लेकर 2.30 लाख रुपए (एक्सशोरुम) तक की कीमत पर खरीद सकते हैं।