दुनियाभर में सस्ते बजट वाले बेहतरीन स्मार्टफोन की मांग को देखते हुए Itel कंपनी ने हाल ही में अपने सस्ते बजट वाले फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है, जो कीमत में भले ही कम हो, लेकिन फीचर्स के मामले में बड़े और महंगे स्मार्टफोन की बराबरी कर सकता है। इसका नाम है Itel S24।
इस स्मार्टफोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 108MP का कैमरा, पावरफुल बैटरी और साथ ही पावरफुल प्रोसेसर का कॉम्बो पैकेज मिल जाता है, जो कम बजट में गरीबों के लिए वरदान के समान है। तो आइए जानते हैं इस धांसू स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में –

Itel S24 की कीमत
कीमत की बात करें अगर तो Itel S24 को कंपनी द्वारा गरीबों के बजट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप Amazon.in की वेबसाइट से महज 10,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें आपको इसका 8GB RAM +128GB Storage वाला वेरिएंट मिल जाता है।
Itel S24 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले – Itel S24 में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर आपको 1612 x 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 480 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।
कैमरा – Itel S24 में आपको रियर पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें सैमसंग HM6 ISOCELL 108 MP का प्राइमरी कैमरा लेंस और साथ ही एक एआई लेंस मौजूद है। इतनी कम कीमत पर ऐसा कैमरा सेटअप जल्दी देखने को नहीं मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

प्रोसेसर – आपको बता दें कि Itel S24 में मीडियाटेक हेलियो जी91 अल्ट्रा पावर चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो इस स्मार्टफोन को स्मूथली रन करने में मदद करता है। वहीं इसके साथ बेहतर ग्राफिक्स के लिए माली-जी52 एमसी2 जीपीयू भी मिल जाता है और ये स्मार्टफोन itel OS 13 पर काम करता है।
बैटरी – पावर बैकअप के तौर पर Itel S24 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं इसके साथ ही आपको 18W का फास्ट चार्जिंग तकनीक वाला चार्जर भी मिल जाता है।















