भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सभी कंपनियां अब अपनी खुद की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मार्केट में पेश करने में लगी हुई हैं। इसमें नई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां तो शामिल हैं ही साथ ही कई चर्चित कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने में लगी हुई हैं। इसमें एक नाम Hyundai कंपनी का भी है, जिसने हाल ही में अपनी बेहतरीन रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में पेश किया है।
इस कार का नाम है – Hyundai Ioniq 5 EV, जिसमें आपको कई यूनिक और आधुनिक फीचर्स तो मिलते ही हैं, साथ ही ये कार सिंगल चार्ज में 631km की रेंज प्रदान करती है और महज 18 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाती है। ऐसे में आज के समय में ये कार इलेक्ट्रिक वाहनों को चाहनेवालों के लिए काफी शानदार विकल्प है। तो आइए जानते हैं Hyundai Ioniq 5 EV के बारे में –
Hyundai Ioniq 5 EV के प्रीमियम फीचर्स
बता दें कि Hyundai Ioniq 5 EV लुक के मामले में तो लाजवाब है ही। इसके साथ ही इसमें कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।
इस कार में डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, पावर स्टीयरिंग, स्टीयरिंग डिस्प्ले, 12.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले, पावर एसी, पावर मिरर, पावर विंडो, एयर बैग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी ,संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम और 8 स्पीकर वाला बोस का धमाकेदार म्यूजिक सिस्टम मिल जाता है।
Hyundai Ioniq 5 EV का पावरफुल इंजन
बता दें कि Hyundai Ioniq 5 EV में 72.5kWh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 216bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
वहीं इस बैटरी के साथ आपको 350kW DC का फास्ट चार्जर भी मिलता है, जो सिर्फ 18 मिनट में इसे 10% से 80% तक चार्ज कर सकता है। साथ ही ये कार सिंगल चार्ज में 631 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।
Hyundai Ioniq 5 EV की कीमत
बता दें कि Hyundai Ioniq 5 EV की कीमत 43,05,000 रुपए (एक्स शोरुम) से शुरू होती है, जो कि टॉप वेरिएंट में 46,05,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच जाती है।













