भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सभी चर्चित कंपनियां खुद की इलेक्ट्रिक स्कूटर अब मार्केट में पेश करने में लगी हुई हैं, जिसमें से एक नाम Honda का भी है। Honda ने बीते 2 वर्ष से ही भारतीय मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लाना शुरू किया है।
हालांकि इस दौरान इन स्कूटरों को काफी लोकप्रियता मिली है। इस बीच अब Honda ने भारतीय मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 को लॉन्च कर दिया है, जो किफायती बजट में प्रीमियम फीचर्स और धांसू रेंज से लैस है। तो आइए जानते हैं Honda EM1 Electric Scooter के फीचर्स और कीमत के बारे में –
Honda EM1 Electric Scooter के शानदार फीचर्स
आपको बता दें कि Honda EM1 Electric Scooter में कई दमदार और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस स्कूटर में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, वन टच सेल्फ स्टार्ट, रिमोट स्टार्ट, रिमोट अनलॉक, डिजिटल कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट और एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
इसके अलावा इस स्कूटर में लेदर सीट, टाइमर घड़ी, अलार्म ,एलइडी डिस्पले ,फोग लाइट, एलइडी लाइट लैंप, साइट मिरर,डिजिटल इंडिकेटर, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, साइड स्टैंड जैसे अन्य शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।
Honda EM1 Electric Scooter की बैटरी और मोटर
Honda EM1 Electric Scooter में 50.3 V 29 Ah लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लंबी रेंज देने में मदद करती है। वहीं इसमें 1700 वोल्ट की बीएलडीसी मोटर भी दिया गया है, जो इस स्कूटर को रफ्तार देने में मदद करता है।
Honda EM1 Electric Scooter की रेंज और स्पीड
Honda EM1 Electric Scooter अपने पावरफुल बैटरी की मदद से 100 किलोमीटर तक की रेंज आसानी से देने में सक्षम है। वहीं पावरफुल मोटर के बदौलत ये स्कूटर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
Honda EM1 Electric Scooter की कीमत
बता दें कि Honda EM1 Electric Scooter को मात्र 96000 रुपए की कीमत पर मार्केट में पेश किया गया है। ऐसे में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मौजूद कई स्कूटरों की तुलना में एक अच्छा विकल्प हो सकती है।













