भारतीय मार्केट में टू व्हीलर्स की बात आती है तो ग्राहक Hero की बाइक्स पर कुछ ज्यादा ही भरोसा जताते हैं। उसमें भी बीते कुछ सालों में ग्राहकों ने Hero Splendor Plus पर काफी ज्यादा प्यार लुटाया है। इस बाइक में आपको शानदार माइलेज के साथ बेहद पावरफुल इंजन का सपोर्ट भी मिल जाता है।
यही कारण है कि ग्राहक इसे इतना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि जो लोग बजट प्रॉब्लम के कारण इस धांसू बाइक को खरीद नहीं पाते, उनके लिए आज हम एक बेहतरीन ऑफर लेकर आए हैं, जिसकी मदद से गरीब वर्ग के लोग भी आसानी से इस धांसू बाइक को खरीद पाएंगे।
Hero Splendor Plus की कीमत
Hero Splendor Plus की कीमत की बात करें तो मार्केट में इसके बेस वेरिएंट की कीमत 70,658 रुपये है, लेकिन ऑन रोड आने पर इस धांसू बाइक की कीमत 85,098 रुपये के करीब पहुंच जाती है। ऐसे में कुछ ग्राहक इसे ऑन रोड प्राइस पर खरीद पाने से वंचित रह जाते हैं।
हालांकि अब चिंता की कोई बात नहीं हैं, क्योंकि बजट प्रॉब्लम से जूझ रहे लोग इस धांसू बाइक को महज 20 हजार रुपए में खरीदकर घर ला सकते हैं।
मात्र 20 हजार रुपए में मिल रही है Hero Splendor Plus
बता दें कि हम जिस ऑफर के बारे में बात कर रहे हैं, वो आपको Droom.Com की वेबसाइट पर मिलने वाला है। हाल ही में इस वेबसाइट पर साल 2021 मॉडल Hero Splendor Plus को लिस्ट किया गया है, जो दिखने में काफी अच्छी कंडीशन में नजर आ रही है।
इस बाइक का रजिस्ट्रेशन दिल्ली में है और इसके मालिक द्वारा इसकी सेलिंग प्राइस महज 20 हजार रुपए ही रखी गई है। ऐसे में यदि आप इस बाइक को खरीदने में रुचि रखते हैं, तो आप Droom.Com की वेबसाइट पर विजिट करके इस बाइक के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं। साथ ही इसके मालिक से संपर्क भी कर सकते हैं।
Hero Splendor Plus का बेजोड़ इंजन
Hero Splendor Plus के इंजन की बात करें तो इसमें आपको 97.2 सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिल जाता है, जो 4 स्ट्रोक इंजन में 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसके इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है।
Hero Splendor Plus का शानदार माइलेज
बता दें कि ग्राहकों को Hero Splendor Plus सिर्फ बेहतरीन फीचर्स के लिए ही नहीं बल्कि इसके शानदार माइलेज के लिए भी पसंद है। इस बाइक में आपको पावरफुल इंजन के साथ 83 किलोमीटर प्रति लीटर का धांसू माइलेज मिल जाता है।













