मार्केट में तहलका मचाने आई Hero Glamour 125 Xtech, माइलेज से लेकर फीचर्स तक है जबरदस्त, कीमत भी किफायती

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

Hero Motocorp कई दशकों से भारतीय मार्केट के टू व्हीलर्स सेगमेंट पर राज करती आ रही है। कंपनी अपनी हर बाइक्स को समय-समय पर नए और धांसू अपडेट के साथ ग्राहकों के लिए मार्केट में पेश करती रहती है। ऐसा ही एक बार फिर Hero कंपनी ने करने का फैसला किया है।

दरअसल, Hero कंपनी ने अपनी धांसू बाइक Hero Glamour 125 Xtech को मार्केट में लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। इस बाइक में आपको फीचर्स से लेकर माइलेज तक काफी बेहतरीन मिलने वाला है। ऐसे में ये बाइक फिलहाल मार्केट में मौजूद कई बाइक्स की बोलती बंद करने वाली है। तो आइए जानते हैं Hero Glamour 125 Xtech के फीचर्स से लेकर कीमत तक के बारे में-

Hero Glamour 125 Xtech के फीचर्स

बता दें कि Hero Glamour 125 Xtech में कई बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स दिए जाने वाले हैं। इस बाइक में ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल कंट्रोल ,डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम, डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, नेवीगेशन बटन, बूट स्पेस, वन टच सेल्फ स्टार्ट, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, फॉग लाइट, एलईडी लाइट लैंप, हाइलोजन लैंप और साइड इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hero Glamour 125 Xtech का पावरफुल इंजन

आपको बता दें कि Hero Glamour 125 Xtech में 124.7 सीसी के पावरफुल इंजन का उपयोग किया गया है, जो 10. 6 Bhp की अधिकतम पावर के साथ 10.7 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है। वहीं इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Hero Glamour 125 Xtech का माइलेज

बता दें कि Hero Glamour 125 Xtech में आपको लगभग 52 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देखने को मिलने वाला है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

Hero Glamour 125 Xtech की कीमत

कीमत की बात करें तो Hero Glamour 125 Xtech की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाइक को लगभग 88000 से लेकर 92 हजार रुपए (एक्स शोरुम) तक की कीमत पर मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Read Also- जल्‍द आ रहा एक चार्ज पर 100 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वाला यह स्‍कूटर! Ola की पैंट कर देगा गीली, देखें कीमत

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.