55 हजार से कम कीमत में Ather को चुनौती देने आ गई Fujiyama की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, देती है 90km की रेंज

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

भारतीय मार्केट में आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कमी नहीं है। कई कंपनियों ने कम से कम कीमत में अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च किया है, जिसमें से एक Fujiyama Spectra Electric Scooter भी है। कंपनी ने अपनी इस बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो शानदार रेंज प्रदान करता है। वहीं इसकी कीमत काफी कम है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –

देती है 90km की रेंज

बता दें कि Fujiyama Spectra Electric Scooter में कंपनी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 1.3kWh की क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 250 वोल्ट इलेक्ट्रिक हब मोटर भी मिलता है। इसकी मदद से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर लगभग 90km तक की रेंज प्रदान करती है। वहीं इसे चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

फीचर्स मिलते हैं शानदार

Fujiyama Spectra Electric Scooter के फीचर्स की बात करें अगर तो ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, एंटी थेफ्ट अलार्म, रिमोट स्टार्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट और LED टेललाइट जैसे फीचर्स से लैस होकर आती है, जो राइडर्स को सुविधा प्रदान करती है।

कीमत 55 हजार से भी कम

कीमत की बात करें अगर तो Fujiyama Spectra Electric Scooter को कंपनी ने 55 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च किया है। इसे आप भारत में 51,526 रुपए (एक्सशोरुम) से लेकर 77,119 रुपए (एक्सशोरुम) तक की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.